..................... पहली फिल्म के बाद भूमि पेडनेकर ने इस तरह से चिट डाएट के साथ घटाया था बढ़ा हुआ वजन| Bhumi Pednekar lost her extra weight after her first film, know how| - Hindi Filmibeat

पहली फिल्म के बाद भूमि पेडनेकर ने इस तरह से चिट डाएट के साथ घटाया था बढ़ा हुआ वजन

Bhumi Pednekar

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपना फिल्म करियर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा कर हईशा' से डेब्यू किया था। साल 2015 में आयी इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना वजन बढ़ाकर करीब 85 किलो कर लिया था। इस फिल्म के बाद भूमि ने कई और फिल्में जैसे 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'बधाई दो', 'पति पत्नी और वो' और 'गोविन्दा नाम मेरा' जैसी फिल्मों में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल को प्रदर्शित किया था। अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ भूमि पेडनेकर अपना वजन घटाकर टोन्ड फिगर की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भूमि की वेट लॉस जर्नी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है। खास बात यह है कि भूमि ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान किसी भी डाइटिशियन से कोई सलाह नहीं ली थी। साथ ही वह हर 5 दिन में एक बार चिट डाएट जरूर करती थी।

भूमि की वेट गेन जर्नी :

भूमि की वेट गेन जर्नी :

भूमि पेडनेकर बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखती थी। वह यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया करती थी। फिल्म 'दम लगा कर हैशा' से पहले भूमि पेडनेकर का वजन करीब 70 किलो हुआ करता था। भूमि से अपना और भी वजन बढ़ाने के लिए कहा गया क्योंकि वह फिल्म में आयुष्मान खुराना की मोटी बीवी का किरदार निभा रही थी। इसलिए उन्होंने लगभग 15 किलो अपना वजन और बढ़ा लिया। भूमि को अपना वजन बढ़ाने के लिए 5 महीनों का समय दिया गया। यहीं वह समय था जब भूमि बिना किसी बात की परवाह किये अपना फेवरेट खाना खा सकती थी। वह एक दिन में करीब 800 कैलोरी लेती थी। फिल्म में भूमि ने ओवरवेट एक नयी-नवेली दुल्हन का किरदार निभाया था।

शुरू हुई वेटलॉस जर्नी :

शुरू हुई वेटलॉस जर्नी :

इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के बाद भूमि पेडनेकर को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। लेकिन यहीं समय उनके लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन गया था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार अपना वजन घटाना था। और भूमि ने ऐसा किया भी। भूमि ने अपना वजन 32 किलो कम किया और अपने फैंस को चौंका दिया। सभी उस समय यह जानने के लिए बेचैन हो गये कि भूमि पेडनेकर बिना किसी फैट सर्जरी या डाएट प्लान के, 89 किलो से कैसे एक साल के अंदर 57 किलो पर आ गयी। भूमि को खाना बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने खाने में कुछ भी नहीं छोड़ा था। वह घी, मक्खन, छाछ सब कुछ खाती थी। भूमि ने बस एक चीज खाना छोड़ दिया था और वह है शक्कर।

नियमित एक्सर्साइज और चिट डाएट भी :

नियमित एक्सर्साइज और चिट डाएट भी :

अपने वेट लॉस जर्नी के दौरान भूमि पेडनेकर ने कार्बोहाइड्रेट को नियंत्रित रूप से लिया और इसके साथ ही भूमि ने एक्सर्साइज करने में भी कोई कोताही नहीं बरती। एक्ट्रेस हर 5 दिन में चिट डाएट लिया करती थी। भूमि ने बाद में बताया था कि वह अपने वेट लॉस जर्नी के दौरान कभी भी डायटिशियन के पास नहीं गयी। भूमि की मां को खान-पान के बारे में काफी गहरी जानकारी थी और गूगल सर्च ने भी इस जर्नी के दौरान उनकी मदद की थी। भूमि ज्यादातर समय घर का खाना पसंद करती थी। अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान भूमि कम से कम 7 लीटर पानी हर रोज पिया करती थी।

Read more about: bhumi pednekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X