भूमि पेडनेकर ने बोल्ड आउटफिट में फ्लॉन्ट किया फिगर, दिखी बला की खूबसूरत

भूमि पेडनेकर शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भूमि एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बेहद फिट और स्टाइलिश भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
बेहद स्टाइलिश आउटफिट के साथ उन्होंने अपना मेकअप खुद ही किया है। भूमि पेडनेकर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है। उनके फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर ने इस फोटोशूट में हल्के नीले रंग का आउटफिट पहन रखा है। हल्के नीले रंग के टॉप और स्कर्ट में भूमि पेडनेकर बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बालों की स्टाइलिंग भी शानदार की है।

छा गईं भूमि पेडनेकर
भूमि ने इस आउटफिट के साथ अपने लुक को मिनिमल ही रखा है। स्मोकी आई मेकअप के साथ भूमि पेडनेकर इस लुक में जंच रही हैं।

64 हजार की आउटफिट
भूमि पेडनेकर ने इन तस्वीरों में गरिमा करवरिया की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनी है जिसकी कीमत लगभग 64 हजार रुपए है।

एब्स भी किया फ्लॉन्ट
हर तस्वीर में भूमि पेडनेकर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में तो वो अपने एब्स को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

किम कार्दशियन से की तुलना
इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'जलपरी जैसा महसूस किया।' कई यूजर्स ने उनके फिगर की तुलना किम कार्दशियन से की है।

वर्क फ्रंट
भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। भूमि 'गोविंदा नाम मेरा' के अलावा 'भीड़', 'द लेडी किलर,' 'अफवाह' समेत कुछ और फिल्मों में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











