'भूतनाथ' में शाहरुख का था जरा सा रोल और कॉस्ट्यूम पर इतना खर्चा, अमिताभ बच्चा ने घर में किया ये काम

फिल्मों में जिस तरीके से एक्टर अपना किरदार निभाते हैं उसे दर्शकों द्वारा कई बार काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अक्सर लोग डायरेक्टर का काम समझ नहीं पाते हैं। जो कि पर्दे के पीछे रहकर हीरो वाला काम करता है। आज हम आपको डायरेक्टर्स के काम करने के तरीके और प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। जिसके लिए हम अपकमिंग फिल्म मैदान के डायरेक्टर अमित शर्मा और 2008 में रिलीज हुई विवेक शर्मा की फिल्म भूतनाथ के बारे में बताने वाले हैं।
विवेक शर्मा ने भूतनाथ फिल्म को लेकर बताया था कि आज के वक्त में कॉस्टयूम डिजाइनर खूब पैसे लेते हैं। लेकिन भूतनाथ फिल्म के समय पर शाहरुख खान के कपड़ों का बजट सिर्फ 40,000 का था। इसी के अलावा अमिताभ बच्चन भी किसी सेन की शूटिंग से 2 दिन पहले घर पर रिहर्सल किया करते थे।
तो वही अमित शर्मा ने बताया कि वह पहले खुद एक्ट को किया करते थे और फिर एक्टर्स को बताया करते थे। अमित ने यह भी बताया कि बड़े स्टार होने पर भी अजय देवगन कभी भी डायरेक्टर की बात को काटते नहीं है। उनमें जरा सा भी ईगो नहीं है और वह डायरेक्टर की बात को सुनना बहुत ही पसंद किया करते हैं।
एक्टर्स को सीन या फिर डायलॉग समझ ना आने पर विवेक शर्मा ने कहा कि हर वक्त इंप्रोवाइजेशन जरूरी नहीं है। हरसिंग और डायलॉग बहुत ही सोच समझ कर लिखे जाते हैं और उसमें बदलाव करना एक्टर्स के लिए जरूरी नहीं होता। इस पर अमिताभ बच्चन बहुत ही अच्छे हैं और मुझे काफी सही भी लगते हैं।
उन्हें जिस भी सेन की शूटिंग करनी होती है उसका स्क्रीन प्ले दो दिन पहले ही घर पर मंगा कर रख लेते हैं और उसका ग्राफ भी बना लेते हैं। ग्राफ का मतलब यह है कि उस सीन में वह किस तरीके से ऐक्टिंग करेंगे। पहले ही वह प्रैक्टिस भी कर लेते हैं। जो पुराने और बड़े अभिनेता है वह कभी भी ज्यादा इंप्रोवाइजेशन नहीं करते हैं। हालांकि इस जनरेशन के अभिनेता कई बार एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आते हैं।
कॉस्टयूम चुन्नी को लेकर विवेक शर्मा ने इस पर कहा कि यह काम डायरेक्टर का ही होता है। भूतनाथ फिल्म में मैं अमित जी को सिर्फ तीन ही कॉस्ट्यूम में सारे सीक्वेंस शूट करवा दिए थे। शाहरुख खान भी अपने कपड़े घर से लेकर आते थे और उनका लेवी वाला यूनिफॉर्म मैंने बनवा दिया था। आप खुद सोच सकते हो कि इतना बड़ा स्टार अपने घर से कॉस्ट्यूम लेकर आता था और आजकल तो सारा कॉस्ट्यूम का काम डिजाइनर का होता है।


Click it and Unblock the Notifications















