'भूल भुलैया' के छोटे पंडित की बेटी हर्षिता की खूबसूरती देख फैन्स हुए खुश, बोले- स्टार किड हो तो ऐसी...

Rajpal Yadav Daughter Harshita Photo: फिल्मों में लीड किरदार के अलावा कुछ ऐसे किरदार भी दिखाए जाते हैं जो कि अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजपाल यादव की। उन्हें उनकी कॉमेडी के लिए काफी पसंद किया जाता है। एक्टर की तीन बेटियां हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर वह उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
लेकिन अब आपको बता दें कि राजपाल यादव की पत्नी राधा ने बेटी हर्षिता यादव के साथ एक तस्वीर को साझा किया और इसमें वह काफी प्यारी लग रही थी। सोशल मीडिया पर हर्षिता यादव और उनकी मां की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर की बेटी को तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखा जा रहा है और उनकी पत्नी बेटी के साथ तस्वीर में सनराइज का मजा उठा रही हैं।
लेकिन अब राजपाल यादव के फैंस इस तस्वीर पर जिम कर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि राजपाल की बेटी काफी क्यूट है। इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और आपको बता दें कि लोग तो हर्षिता यादव की खूब तारीफ करते नजर आए।
अगर राजपाल यादव के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1999 में अपने करियर की शुरुआत की। एक्टर कौन की कॉमेडी और एक्टिंग को लेकर काफी पसंद किया गया। राजपाल यादव ने कई हिट फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत है। अक्षय कुमार की भूल भुलैया जैसी फिल्मों में लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है।
राजपाल यादव के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 1992 में करुणा से शादी रचाई और बाद में उनकी बेटी भी हुई। लेकिन बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद पत्नी का निधन हो गया। फिर एक्टर की कनाडा में राधा से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और शादी हो गई। एक्टर को दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं और इनका नाम हर्षिता और रेहांशी है। एक्टर की बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications