..................... मार्च 2023 में ओटीटी और थियेटर्स में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, अजय देवगन से लेकर रणबीर कपूर का धमाका | Bholaa to Tu Jhoothi Main Makkaar, 7 Bollywood films to release in March 2023 on Ott and in Theatres - Hindi Filmibeat

March 2023 में ओटीटी और थियेटर्स में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, अजय देवगन से लेकर रणबीर कपूर का धमाका

bholaa-to-tu-jhoothi-main-makkaar-7-bollywood-films-to-release-in-march-2023-on-ott-and-theatres

Bollywood Films Releasing In March 2023: शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण की पठान के साथ साल 2023 ने एक धमाकेदार शुरुआत ली। फिल्म ने ना सिर्फ भारत में, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। लेकिन खास बात है कि 2023 के दो महीने गुजर चुके हैं और बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पठान के अलावा कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई है।

पठान के अलावा इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्में हैं- कुत्ते, शहजादा और सेल्फी.. और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। ऐसे में अब सभी की उम्मीदें आने वाली फिल्मों पर टिकी हैं।

मार्च के महीने में 7 हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से कुछ सीधे ओटीटी पर आएगी, जबकि कुछ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज होने वाली इन फिल्मों में अजय देवगन से लेकर रणबीर कपूर तक की बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हैं, लिहाजा, ट्रेड को काफी उम्मीद है कि थियेटर्स में एक बार फिर हाउसफुल का बोर्ड लगेगा।

यहां जानें मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में-

गुलमोहर

गुलमोहर

राहुल वी. चितेला द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर हैं। यह 3 मार्च 2023 को सीधे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है।

तू झूठी मैं मक्कार

तू झूठी मैं मक्कार

लव रंजन के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक- ड्रामा फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में हैं। जबकि डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी भी अहम किरदारों में होंगे।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। आशिमा छिब्बर निर्देशित फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस बार वो एक मजबूत महिला की भूमिका निभाते हुए दिखेंगी, जो अपने बच्चों के लिए पूरे नॉर्वेजियन सरकार के खिलाफ लड़ती हुई दिखाई देती है।

ज़्विगाटो

ज़्विगाटो

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो फिल्म ज़्विगाटो में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन नंदिता दास ने किया है। इस फिल्म में कपिल शर्मा ने खाना डिलीवरी करने वाले का किरदार निभाया है। फिल्म 17 मार्च रिलीज होगी।

चोर निकल के भागा

चोर निकल के भागा

यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर ये क्राइम- थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक हाइस्ट के बारे में है, जो हवाई जहाज में होने वाली है, मगर उससे पहले प्लेन हाइजैक हो जाता है।

भीड़

भीड़

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 24 मार्च अनाउंस की गई थी। लेकिन फिलहाल फिल्म से जुड़ी जानकारी बाहर नहीं आई है।

भोला

भोला

वहीं, 30 मार्च को आ रही है अजय देवगन और तबू स्टारर भोला.. जो कि एक एक्शन- ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है।

Read more about: bholaa tu jhoothi main makkaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X