Bhojpuri Video: जब आधी रात को आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के छुड़ाए पसीने, किया ज़बरदस्त रोमांस

Nirahua aamrapali dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में दिन पर दिन और भी ज्यादा लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां के सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। भोजपुरी सितारे जैसे कि आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी काफी ज्यादा चलता है। लोग उनकी अदाओं के दीवाने हो जाते हैं।

जब भी कोई भोजपुरी गाना या फिल्म रिलीज होती है तो दर्शक भी इसे देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। बता दे की भोजपुरी सिनेमा में कुछ इस प्रकार का बोल्ड कंटेंट भरोसा जाता है जो कि दर्शकों को बॉलीवुड और हॉलीवुड में देखने के लिए नहीं मिलता है। इसी के चलते भोजपुरी सिनेमा दिन पर दिन और भी ज्यादा बढ़ता चला जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा के नए से लेकर पुराने गाने आए दिन यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल होते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें दोनों को आधी रात को रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे 'लेल कोरा में बलमुआ' भोजपुरी गाने पर जमकर रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में निरहुआ का लुक भी काफी दमदार है तो वही आम्रपाली दुबे ने बहुत ही प्यारी साड़ी पहनी हुई है। दोनों को जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा रहा है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के इस वीडियो को भोजपुरी सिनेमा संगीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने को 'आई मिलन की रात' फिल्म से लिया गया है। वीडियो पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X