Bhojpuri Video: आधी रात को आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग किया रोमांस, खटिया से खटिया मिलाकर...

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि लोग तो यहां के गानों से लेकर सितारों तक को काफी पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होती नजर आती है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी तो भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में शुमार है। इतना ही नहीं एक वक्त था जब दोनों को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी समझा जाता था। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और आपको बता दें कि दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों द्वारा आज भी काफी पसंद किया जाता है।
अक्सर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने जमकर यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि साल 2016 का दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को आधी रात को रोमांस करते देखा जा रहा है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम 'खटिया से खटिया' है। इस गाने को 'बम बम बोल रहा काशी' से लिया गया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आधी रात को ठंड के मौसम में जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोगों की धड़कन भी तेज हो गई है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 14 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों द्वारा भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications