सुपरस्टार की पत्नी.. करोड़ो की मालकिन.. फिर नहीं कोई गुमान, पति के सुपरस्टार होने के बावजूद रहती हैं बेहद सिंपल

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों की पत्नियां भी हीरोइनों को कड़ी टक्कर दे देती है। फिर चाहे खूबसूरती की बात हो या फिर काम की। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनकी पत्नियां लाइमलाइट से हमेशा दूरी बनाए रहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही स्टार वाइफ के बारे में बताने वाले हैं जो कि बहुत ही सिंपल लाइफ जीती है और लाइमलाइट से हमेशा दूरी बनाए रहती हैं।
खेसारी लाल यादव की पत्नी की तस्वीर
दरअसल हम बॉलीवुड या साउथ सिनेमा के किसी हीरो की नहीं बल्कि एक भोजपुरी स्टार के बारे में बात कर रहे हैं। जिनको इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है। जी आप सही समझ रहे हैं, हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव की। तस्वीर में सिर पर पल्लू ओढ़े हुए नजर आ रही महिला और कोई नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव की पत्नी है।
आम महिला की तरह जीती है जिंदगी
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव बाकी स्टार पत्नियों से काफी ज्यादा अलग नजर आती है और वह अपनी जिंदगी एक आम महिला की तरह व्यतीत करती हैं। वह ग्लैमर इंडस्ट्री से कोसों दूर बनी रहती हैं। इस बात का सबूत चंदा यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट देता है। यहां पर उनकी तमाम झलकियां देखने को मिलती हैं।
चंदा यादव की तस्वीरें वायरल
चंदा यादव एक सुपरस्टार की पत्नी होते हुए भी काफी सादगी भरा जीवन व्यतीत करती है। हमेशा मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आती हैं। ज्यादातर उन्हें पारंपरिक लिबास में ही देखा जाता है और हाल ही में उनकी कुछ इसी अंदाज में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने खुद ही शेयर किया है और यह छठ पूजा के दौरान की है।
चंदा यादव सादगी से जीत रहीं दिल
जब भी खेसारी लाल यादव के साथ वह किसी ट्रिप पर जाती है तब भी वह काफी सिंपल अंदाज में नजर आती है। चंदा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीच की कुछ तस्वीरें हैं और आपको बता दें कि जब भी महिलाएं बीच पर घूमने जाती है तो बोल्ड लुक को दिखाती हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने काफी सिंपल लुक लिया हुआ था और हाथ में कंगन के अलावा माथे पर बिंदी भी नजर आ रही थी।


Click it and Unblock the Notifications














