निरहुआ ने सुबह-सुबह आम्रपाली दुबे को किया परेशान, एक्ट्रेस ने ली अंगड़ाई तो एक्टर का पिघला दिल

Nirahua Amrapali Dubey Morning Romance: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और आपको बता दें कि यहां पर सितारे भी काफी ज्यादा लोगों को पसंद आते हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे सितारे लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि भोजपुरी गाने यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
दरअसल इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक गाना जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। बता दे कि साल 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'राम लखन' का गाना 'उड़वला ये राजा' तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के दौरान दिनेश लाल यादव के अलावा आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव और शुभी शर्मा नजर आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को निरहुआ म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से साल 2019 में रिलीज किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इसी के अलावा आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'राम लखन' को सतीश जैन के डायरेक्शन में बनाया गया है। जिसमें दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है।
इस दौरान दिनेश लाल यादव और प्रवेश लाल यादव ऑन स्क्रीन पत्नियों के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गाने में आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा भी अपने पार्टनर के साथ में जमकर रोमांस करती हुई देखी जा रही है। इस भोजपुरी गाने को सुपरस्टार सिंगर कल्पना और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। चारों सितारों की केमिस्ट्री इस गाने में काफी लाजवाब दिखाई दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications