जब जॉन अब्राहम के साथ इस भोजपुरी हसीना ने दिया था आइटम सॉन्ग, हर तरफ मच गया था तहलका

Shubhi Sharma With John Abraham: भोजपुरी सितारे आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। कई सारे भोजपुरी के सितारे ऐसे भी हैं जो कि बॉलीवुड के सितारों को फैन फॉलोइंग में टक्कर देते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक भोजपुरी की ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं जिसे बड़े सितारों के साथ काम किया और इसमें जॉन अब्राहम भी शामिल हैं।
दरअसल यहां पर आज हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा की। वैसे तो एक्ट्रेस ने भोजपुरी कलाकार जैसे कि पवन सिंह और रवि किशन के साथ में भी काम किया है। हालांकि उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड में भी मौका मिला। अभिनेत्री को जॉन अब्राहम की फिल्म में आइटम सॉन्ग करने के लिए मिला था। हालांकि उन्होंने कई और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।
लेकिन आपको बता दें कि शुभी शर्मा ने साल 2015 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेलकम बैक' में आइटम सॉन्ग किया था। इस गाने का नाम 20-20 था। दर्शकों द्वारा यह गाना काफी पसंद किया गया था और हिट साबित हुआ था। यह उस वक्त हर पार्टी में बजता था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शुभी शर्मा बाजीगर, बनारस वाली और प्रेम दीवानी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।
शुभी शर्मा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चलनी के चालल दूल्हा' से की थी। बता दे कि इसी फिल्म से अभिनेत्री ने अपने आप भोजपुरी डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने यहीं पर भैया के साली ओढनिया और संतान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और उनकी सारी फिल्में हिट साबित हुई। शुभी शर्मा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया और उन्हें इसके लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications