..................... किसी ने पकड़ी कमर, किसी ने हाथ जोर से खींचा.. लोगों के बीच ऐसा हुआ था भोजपुरी एक्ट्रेस का हाल, सुनाई आपबीती Bhojpuri actress Rani Chatterjee Was uncomfortable during shoot, People put their hands on her waist - Hindi Filmibeat

किसी ने पकड़ी कमर, किसी ने हाथ जोर से खींचा.. लोगों के बीच ऐसा हुआ था भोजपुरी एक्ट्रेस का हाल, सुनाई आपबीती

rani chatterjee

भोजपुरी सिनेमा कई मामलों में दूसरी इंडस्ट्री से अलग हैं। यहां पर लोग जब किसी को स्टार बनाते हैं तो सिर आंखो में बिठा लेते हैं। लेकिन हर बार इस इंडस्ट्री पर अश्लील होने का दाग लगता है।

अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके गाने और वीडियो सामने आकर वायरल हो जाते हैँ। लेकिन आज हम भोजपुरी की उस सुपरस्टार एक्ट्रेस का किस्सा साझा करने जा रहे हैं जो कि लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

लेकिन इस एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया था जिसने हसीना काफी असहज कर दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी की जो कि एक बार भीड़ में लोगों के बीच फंस गईं थीं। फिर जो कुछ भी हुआ वो काफी असहज करने वाला था।

लोगों ने कमर में डाले हाथ

मस्तराम जैसी एडल्ट सीरीज कर चुकी इस एक्ट्रेस के साथ ये घटना कहीं और नहीं बल्कि शूटिंग सेट पर हुई थी। उस वक्त रानी 16 साल की थी और अपनी पहली फिल्म ससुरा बड़ा पैसेवाला की शूटिंग कर रही थी। इस गाने को कई लोगों के साथ शूट करना था। इस दौरान कोई उनकी कमर को हाथ लगा रहा था तो कोई हाथ पकड़कर खींच रहा था। रानी चैटर्जी इस बात से काफी असहज हो गईं थीँ। 10वीं क्लास में पढ़ रही रानी की हालत देखकर डायरेक्टर ने उनको बुलाया और बात की थी।

खुद किया था खुलासा

इस घटना का जिक्र रानी चैटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि वो काफी असहज हो गईं थीं और ये अनुभव उनके लिए काफी नया था। अपनी पहली फिल्म में वो मनोज तिवारी के साथ दिखी थीं और इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल रानी चैटर्जी इस वक्त भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और लगातार काम कर रही हैं।

Read more about: rani chatterjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X