कभी थी फ़िल्ममेकर्स की पहली पसंद, फ्लॉप हुई तो करनी पड़ी चोरी, पुलिस ने किया जेल में बंद और फिर...

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री मिताली शर्मा ने अपनी अदाकारी से लोगों का काफी दिल जीता। वह निर्माता और निर्देशकों की पहली पसंद बन गई थी। लेकिन अब उनकी जिंदगी काफी बदतर हो चुकी है। बता दे की एक बार फिल्में फ्लॉप होने के चलते लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें मुंबई के लोखंडवाला में सड़कों पर भीख मांगना शुरू करना पड़ा।
मुंबई के लोखंडवाला में चोरी करते हुए पकड़ी गई मिताली
कुछ खबरों के अनुसार कुछ साल पहले उन्हें मुंबई के लोखंडवाला की सड़क पर चोरी करते हुए पकड़ा गया। तकरीबन 7 साल पहले ओशिवारा थाने की दो लेडी पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और बताया तो यह भी जाता है कि महिला पुलिस ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने उन्हें पहले तो गालियां देना शुरू कर दिया और फिर काटकर भागने की कोशिश भी की थी।
भोजपुरी फिल्मों और मॉडलिंग से शुरू किया मिताली ने अपना करियर
पुलिस से मिली हुई जानकारी के अनुसार मिताली शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा मॉडलिंग असाइनमेंट पर भी काम किया है। मिताली एक बेहतरीन और बड़ी हीरोइन बनना चाहती थी और घर वालों को छोड़कर वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने के लिए पहुंच गई थी। इसी जिद के चलते उनके परिवार वालों ने भी उन्हें छोड़ दिया था।
पैसों की किल्लत के चलते डिप्रेशन में चली गई थी एक्ट्रेस
मुंबई में आकर उन्होंने कुछ फ़िल्में और मॉडलिंग असाइनमेंट पर काम किया। लेकिन पिछले कुछ महीनो से उन्हें काम नहीं मिल रहा है और पैसों की किल्ल्त के चलते वह डिप्रेशन में चली गई। सालों पहले मिताली जिस हालत में पुलिस को मिली उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि पिछले कई दिनों से उनको ठीक से खाना भी नहीं मिला।
एक्ट्रेस को पुलिस ने मेंटल एसाइलम में करवाया था भर्ती
हालांकि आपको बता दें कि जब पुलिस ने उनको थाने में पड़कर बंद किया तो सबसे पहले मिताली ने उन्हें खाना देने की गुहार लगा दी थी। बताया तो यह भी जाता है कि उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें ठाणे के मेंटल एसाइलम में भर्ती करवा दिया था और अब वह कहां है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
