दो वक़्त के खाने को मोहताज हुईं एक्ट्रेस, मेकर्स की हुआ करती थी पहली पसंद, एक घटना के चलते पहुंची पागलखाने

Bhojpuri actress, mitali Sharma

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे नाकामयाबी हासिल करने के बाद में इंडस्ट्री को छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं कुछ तो अपनी पहली फिल्म से काफी सुर्खियां बटोर लेते हैं और बाद में अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाते और अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मिताली शर्मा के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी जिंदगी इतनी ज्यादा बदल चुकी है कि उन्हें सड़कों पर भीख मांगनी पड़ रही है।वह जिंदा रहने के लिए चोरी करने तक पर मजबूर हो गई।

नाकामयाबी के चलते आर्थिक और मानसिक स्थिति हुई खराब

मिताली शर्मा की शुरू में फिल्में काफी ज्यादा चलने लगी थी और इसी के चलते निर्माता और निर्देशक भी उन्हें काफी तवज्जो देने लगे। लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थी तो धीरे-धीरे मेकर्स भी उनसे कतरने लगे और एक ऐसा वक्त आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया। मिताली शर्मा को नाकामयाबी बर्दाश्त नहीं हुई और इसी के चलते आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई।

मुंबई पुलिस चोरी करते पकड़ा

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार मिताली शर्मा मुंबई के लोखंडवाला में भीख मांगने का काम करती थी। ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि उन्हें सड़क पर चोरी करते हुए भी देखा गया। जहां पर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था और जब महिला पुलिस ने हथकड़ी उन्हें लगाने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने उन्हें गाली दे दी। इसके बाद में एक्ट्रेस ने वहां से भागने की भी कोशिश की।

मिताली शर्मा का निजी जीवन

अगर हम मिताली शर्मा के निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में घर छोड़कर मुंबई पहुंची। इसी के चलते उनके परिवार ने उनके साथ छोड़ दिया और मुंबई में कुछ फिल्में की। मॉडलिंग और फिल्में करने के बाद में अगले कुछ महीनो तक उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल पा रहे थे। आर्थिक तंगी के चलते उनकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी। मिताली शर्मा को जब पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही थी तो उन्होंने सबसे पहले खाना मंगा। इसी के चलते पुलिस ने मुंबई में थाने स्थित पागलखाने में उन्हें भर्ती करवा दिया था और अब वह कहां है किसी को भी इस बात की खबर नहीं है।

Read more about: bhojpuri actress mitali sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X