श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी 26 साल की ये हीरोइन, दीक्षा लेकर करने लगी है ऐसा काम

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने भगवान की भक्ति में लीन रहने के लिए इंडस्ट्री को छोड़ दिया। उनके जीवन पर आध्यात्मिक का एक गहरा असर पड़ा और आस्था की तरफ वह बढ़ते चले गए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने इन दोनों श्री कृष्ण की भक्ति में अपना सारा समय लगा दिया है। अब वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई है।
भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है कनक पांडे
दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री कनक पांडे की। एक्ट्रेस को कई सारे बड़े सितारों के साथ में काम करते देखा जा चुका है। उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ सुगंध और राकेश मिश्रा के साथ इंडिया वर्सेस पाकिस्तान जैसे फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस को म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ उनके ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी पसंद किया गया।
एक्ट्रेस ने अपने गुरु के साथ शेयर की है तस्वीरें
लेकिन इन दिनों हाल ही में कनक पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में नजर आया कि वह मंदिरों की यात्रा कर रही है और वह श्रीमद् भागवत गीता पढ़ते हुए भी नजर आई। पिछले दिनों एक्ट्रेस भोपाल के एक श्री कृष्ण मंदिर में नजर आए और उनके बैकग्राउंड में इस्कॉन के एक गुरु को भी देखा गया। उनसे एक्ट्रेस ने गुरु दीक्षा ली है और ऐसा हम नहीं बता रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस के तस्वीर के हैशटैग से पता चलता है।
कनक पांडे ने शेयर की तस्वीरें
कनक पांडे ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा की प्रेम शांति: आनंदश्च...' इसी के आगे एक्ट्रेस में हैशटैग लगाते हुए लिखा #guruji #newbeginnings #newme #happypiness #gurumukh #gurumantra जैसे हैशटैग का इस्तेमाल अपनी पोस्ट में किया।
अध्यात्म की तरफ अग्रसर है कनक पांडे
लेकिन अब हाल ही में कनक पांडे को जुहू के इस्कॉन मंदिर में देखा गया और उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि जय श्री कृष्ण राधे राधे। इन तस्वीरों से पता चलता है कि अब एक्ट्रेस अध्यात्म को गहराई से जानने की कोशिश कर रही है और श्री कृष्ण के भक्ति में लीन हो गई हैं। उन्होंने सिनेमा जगत को भी अलविदा कह दिया है और अब आध्यात्मिक की तरफ अग्रसर होती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications