भोजपुरी एक्टर रवि किशन रोज रात पत्नी के सोने का करते हैं इंतज़ार, फिर करते हैं ये काम

Bhojpuri actor, Ravi Kishan

रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह राजनीति की तरफ रुख कर चुके हैं। लेकिन वह इसके अलावा एक उम्दा कलाकार भी है। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। उनके डांस करने का स्टाइल और एक्टिंग के अलावा सॉलिड आवाज का हर कोई दीवाना है। उन्होंने सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक खास पहचान बनाई।

इसी के अलावा रवि किशन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन रवि किशन जितने ज्यादा उम्दा एक्टर हैं उतने ही संजीदा फैमिली मैन भी माने जाते हैं। आज हम आपको उन्हीं की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं और एक नियम को निभाने के चलते रोज वह अपनी पत्नी के सोने का इंतजार करते हैं। दरअसल रवि किशन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शादी के बाद एक नियम बनाया।

दरअसल आपको बता दें कि जब उनकी पत्नी प्रीति रोज रात को सो जाती है तो वह उनके पैर छूते हैं। इस नियम को पूरा करने के लिए रोज वह अपनी पत्नी के सोने का इंतजार करते हैं। दरअसल, उनके सोने का इंतजार इसीलिए करते हैं क्योंकि उनकी पत्नी जागते हुए कभी भी इसकी मंजूरी नहीं देगी। सिर्फ पत्नी ही नहीं बल्कि रवि किशन तो रोज सोने से पहले अपनी बेटियों के भी पैर छुआ करते हैं। बता दे कि रवि किशन और प्रीति की तीन बेटियां हैं और एक बेटा भी है।

रवि किशन ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पॉलिटिक्स में अपना करियर काफी धांसू बना लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी एक वक्त हुआ करता था जब उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने और उनकी पत्नी ने ऐसे भी दिन देखे हैं जब उनके पास में खाने के लिए भी कुछ नहीं हुआ करता था। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी पत्नी ने कभी भी उनके साथ नहीं छोड़ा। इसी के चलते रवि किशन अपनी पत्नी का खूब सम्मान करते हैं और रोज रात में सोने से पहले उनका शुक्रिया करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri actor ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X