ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद टूट गए असली राधे बने थे सलमान खान, रवि किशन का खुलासा 'तेरे नाम' के समय...

ravi kishan, salman khan, aishwarya rai

मशहूर भोजपुरी के एक्टर और राजनेता रवि किशन ने सलमान खान के बुरे वक्त के बारे में जिक्र किया। उस समय सलमान खान काफी शांत और गुमसुम रहते थे। दरअसल रवि किशन ने सलमान खान के साथ में फिल्म तेरे नाम के दौरान साथ में काम किया। राधे बनकर एक्टर पूरी तरीके से छा गए थे और फिल्म को भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला।लेकिन अब रवि किशन ने इसी फिल्म के दौरान का एक किस्सा साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अक्षय कुमार और शाहरुख खान को लेकर भी बात की।

फिल्म के सेट पर खोए खोए रहते थे सलमान खान

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान काफी ज्यादा लो फेज़ में नजर आते थे। वह बहुत ही ज्यादा खोए खोए रहते थे और इसी कारण से तेरे नाम फिल्म में सलमान खान की परफॉर्मेंस इतनी ज्यादा गजब की नजर आई थी।

रवि किशन ने सलमान खान को लेकर की बात

रवि किशन ने यह भी बताया कि "सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं। तेरे नाम फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका लो फेज़ चल रहा था। मैं उस समय उनकी उनकी पूरी जर्नी का गवाह हूं। डेढ़ से 2 घंटे तक वह जिम करते थे और पूरा दिन शूटिंग में बता देते थे। इसके बावजूद भी वह जिम में जाते थे।"

साल 2003 में हुआ था सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप

दरअसल आपको बता दें कि तेरे नाम फिल्म को साल 2003 में रिलीज किया गया था। इससे पहले साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया। दोनों का ब्रेकअप बहुत ही दर्दनाक हुआ। सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों ही संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर मिले थे।

रवि किशन ने शाहरूख और अक्षय की की तारीफ

इसी इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार को लेकर भी बात की। अक्षय कुमार के साथ में हाल ही में उन्हें मिशन रानीगंज फिल्म में देखा गया है। दोनों सुपरस्टार की तारीफ करते हुए रवि किशन कहते हैं कि "शाहरुख और अक्षय में काम करने का एक अलग ही जुनून है। शाहरुख तो 103 बुखार में भी सेट पर पसीना बहाते हैं और दोनों ही एक्टर अपने काम के लिए जी भी सकते हैं और मर भी सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X