..................... Bhojpuri actor ravi kishan Didn't have a penny in his pocket, today he is the owner of crores - Hindi Filmibeat

12 वीं पास इस लड़के ने मुंबई में दर-दर की खाई थीं ठोकरें, जेब में नहीं थी फूटी कौड़ी आज है करोड़ों का मालिक

Bhojpuri actor ravi kishan

फिल्मों की दुनिया से लेकर राजनीति के 6 गलियारों तक का लंबा सफर तय करने वाले रवि किशन आज एक जाना माना नाम हैं। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। बता दें कि रवि किशन गोरखपुर से सांसद भी हैं। लोकसभा 2024 चुनाव में बीजेपी टिकट पर गोरखपुर से उम्मीदार के रूप में खड़े हैं। इस दौरान उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है बताया जा रहा है कि उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब रवि किशन की जेब में सिर्फ 500 रुपये थे और उन्होंने मुंबई की दर-दर की ठोकरें खाई थीं।

इतने करोड़े के मालिक हैं रवि किशन
हलफनामे के अनुसार प्रजेंट में एक्टर के पास 14.96 करोड़ की चल संपत्ती और 20.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ती है। वहीं एक्टर की पुश्तैनी संपत्ती 2.55 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। वहीं एक्टर के साथ ही उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला की संपत्ति का भी ब्योरा लिया गया। इस दैरान उनके पास 4.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ती निकली है। इसके अलावा रवि किशन के पास 318 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 9.38 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं पत्नी के पास 210 ग्राम सोना है।

लग्जरी लाइफ है रवि किशन की
वहीं लग्जरी लाइफ की बात करें तो एक्टर के पास कुल मिलाकर 11 घर हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इसके अलावा एक्टर के पास मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जैगुआर फेपास, स्ट्रीट बॉब फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी महंगी कारें हैं।

जेब में नहीं थे पैसे दर-दर भटके थे एक्टर
रवि किशन बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे, लेकिन पिता चाहते थे कि वह अफसर बनें। जिस दिन पति को पता चला कि वह रामलीला में सीता मां का किरदार निभाते हैं उसे दिन रवि किशन की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में मां ने उन्हें 500 रुपये देकर घर से भगा दिया था। जिसके बाद एक्टर मुंबई आए और उनका संघर्ष शुरू हो गया, लेकिन काम और रहने की तलाश में उन्हें घर-घर की ठोकरें खानी पड़ी थीं। सबसे पहले उन्हें बॉलीवुड की फिल्म पितांबर में काम किया और उसके बाद उन्हें साउथ और भोजपुरी फिल्में भी मिलने लगीं और आज रवि किशन एक जाना माना नाम बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X