4 मिनट 7 सैकेंड का गाना, जिसे कुंडी बंद करके देखते थे लोग, सिंगर को छिपाना पड़ा मुंह, हसीना को पड़ी थी गालियां

Murder Movie Bheege Honth Tere controversy: साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई थी Murder, इस फिल्म ने उस साल बड़ा आतंक मचाया ता और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी तो आम थी लेकिन गाने बड़े खास थे। इतने खास थे कि मर्दों को वो गाने बंद कमरे में देखने पड़ते थे।

Murder Movie Bheege Honth Tere controversy

इमरान हाशमी उस दौर में नौजवानों के फेवरेट बने हुए थे क्योंकि जो उस समय मर्द अपने दिमाग में सोचा करते थे, वही वो कैमरे पर उतार दिया करते थे और फिर एक ऐसी सुनामी आई कि इमरान हाशमी मन ही मन सबके रोल मॉडल बन गए। एक्टर के कई गाने आए जिनमें बोल्डनेस की हदें पार हुई थीं, लेकिन एक गाना तो ऐसा है कि जिसे देखकर शायद Gen-Z के भी होश फाख्ता हो जाएं।

हम बात कर रहे हैं 'मर्डर' फिल्म के गाने 'भीगे होंठ तेरे' की। इस गाने ने ऐसा कहर मचाया था कि ब्लैक में CD बिकने लगी थीं, कुछ लोग तो ब्लैंक CD में इमरान हाशमी के गाने भरवाया करते थे और उस लिस्ट में 'भीगे होंठ तेरे' तो जरूर ही होता था। इमरान के उस दौर के गानों ने उन्हें गुनाहों का देवता बना दिया था।

मल्लिका शेरावत रातों-रात हुईं बदनाम

अब चलिए बात करते हैं 'भीगे होंठ तेरे' के बारे में, जिसने कई लोगों की जिंदगियों को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया था। 'मर्डर' फिल्म में नजर आई थीं Mallika Sherawat और उन्होंने भी इस फिल्म में कम कहर नहीं ढाया था। हरियाणा की छोरी को लाखों लोगों ने देखा और मन ही मन पसंद भी किया लेकिन इसी गाने की वजह से उन्हें काफी जिल्लतें भी झेलनी पड़ी। उन्हें एक बी ग्रेड एक्ट्रेस का दर्जा दिया जाने लगा लेकिन इन तानों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। जब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उस गाने के बोल या सीन को लेकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अपने काम को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना था कि सिनेमा में एरोटिका भी एक जॉनर है और दर्शकों ने इसे पसंद किया।

सिंगर को था करियर खत्म होने का डर

इस गाने को आवाज देने वाले Kunal Ganjawala भी शुरुआत में घबराए हुए थे। उन्हें डर था कि बोल्ड लिरिक्स की वजह से उनका करियर कहीं गर्त में ना चला जाए। उन्होंने तो अपनी पत्नी Gayatri Iyer से भी यह बात छिपा ली थी कि यह गाना उन्होंने गाया है। लेकिन गाने जब रातों-रात हिट हुआ तो वो ताल ठोककर इस गाने की वाहवाही लूटने लगे।

लिरिसिस्ट की झिझक और कॉपी के आरोप

गाने के बोल लिखने वाले Sayeed Quadri भी शुरुआत में इतने बोल्ड गाने को लेकर कंफर्टेबल नहीं थे। बाद में यह ट्रैक उनकी बड़ी पहचान बन गया। रिलीज के बाद इस गाने पर म्यूजिक कॉपी करने के आरोप भी लगे, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने कथित विवाद सुलझा लिया।

क्यों बना आइकॉनिक ट्रैक?

विवादों के बावजूद 'भीगे होंठ तेरे' आज 2000 के दशक के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में गिना जाता है। समय के साथ यह गाना पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया और आज भी उतना ही फेमस है, जितना रिलीज के समय था।

More from Filmibeat

Read more about: murder
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X