करवाचौथ पर इस एक्टर की पत्नी ने देख लिया था किसी और का चेहरा, खुद किया खुलासा, बोलीं- मैंने तब...

Bhavana Pandey Shares Karwa Chauth Funny Moment: 'द फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 3 की शुरुआत होने जा रही है। दरअसल आपको बता दें कि इस शो में लोगों को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पत्नियों की रियल लाइफ के बारे में जानने को मिलता है। लेकिन अब हाल ही में तीसरे सीजन के प्रमोशन के लिए पूरी स्टार कास्ट को द कपिल शर्मा शो में देखा गया।
इस दौरान चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी नजर आई। शो में भावना पांडे ने एक मजेदार किस्सा सुनाया और इसको सुनकर शो में पहुंचे हुए हर कोई जोर-जोर से हंसने लगे थे।दरअसल आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो में नीलम कोठारी से लेकर भावना पांडे, सीमा सजदेह और महीप कपूर भी पहुंची थी। लेकिन इस बार शो में रिद्धिमा कपूर भी नजर आई।
लेकिन आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दौरान चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अपने करवा चौथ का एक मजेदार किस्सा बताया। भावना पांडे बताती है कि अनिल कपूर और बोनी कपूर के परिवार और वह सब साथ में सारे त्यौहार मनाते हैं। लेकिन एक बार करवा चौथ पर पूजा के दौरान छन्नी से चेहरा देखते वक्त उन्होंने पति चंकी पांडे का नहीं बल्कि बोनी कपूर का चेहरा देख लिया।
भावना पांडे ने जब यह किस्सा सुनाया तो हर कोई वहां पर मौजूद हंसने लगा। चंकी पांडे की बात करें तो इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग यूके में कर रहे हैं। अब हाल ही में शूटिंग से थोड़ा ब्रेक लेकर वह शाम में घूमने के लिए गए थे और उनके साथ जॉनी लीवर भी नजर आए थे। चंकी ने अपनी इवनिंग वॉक की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था।
'द फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' की बात करें तो आपको बता दें कि इसके तीसरे सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस अशोक को 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है और शो की प्रमोशन में इस वक्त पूरी स्टार कास्ट लगी हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











