..................... Bharat Takhtani started following Esha Deol words, Hema Malini gave tips to save the marriage - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी ने दिए थे बेटी को शादी बचाने के टिप्स, ईशा देओल से चिढ़ने लगे थे पति भरत तख्तानी

Esha deol, bharat takhtani

ईशा देओल बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी की बेटी भी है। इसी के अलावा आपको बता दें कि इन दिनों ईशा देओल अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में इस बात का खुलासा किया गया की एक्ट्रेस ने 12 साल बाद तख्तानी के साथ तलाक ले लिया है।

हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल के तलाक की खबरों को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। लेकिन इस समय ईशा देओल का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इसमें बताया कि उनके पति को उनकी किस बात से परेशानी हुआ करती थी। इस दौरान उनके पति भरत तख्तानी भी मौजूद थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान भरत तख्तानी ने भी अपनी पत्नी ईशा देओल को घरेलू कह दिया था और उनकी काफी तारीफ भी की थी। बता दें कि ईशा देओल का यह इंटरव्यू तकरीबन 10 साल पुराना है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका हाल सट्टे पे सत्ता फिल्म की हेमा मालिनी की तरह है। जो कि सात कजिन्स के घर की बहू भी थी।

फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने कहा कि उनके बढ़ते हुए वजन से भरत तख्तानी को परेशानी थी और वह नहीं चाहते थे कि उनका वजन बिल्कुल भी बढ़े। इसीलिए उन्होंने कहा था कि वह दोनों जल्दी ही अष्टांग योग क्लासेज जॉइन करेंगे। इसी इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया कि उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें कुछ टिप्स दिए थे।

जिस पर बात करते हुए ईशा देओल ने बताया कि उनकी मां हेमा मालिनी ने कहा था कि सुबह जल्दी उठना, सास की मदद करना और डांस प्रेक्टिस जारी रखना। भरत तख्तानी ने भी इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस खुद को अपने घर का बड़ा बेटा समझती है। वह काफी घरेलू है और उनकी जरूरत का पूरा ध्यान भी रखती हैं। भरत तख्तानी ने आगे यह भी कहा कि ईशा देओल काफी फूडी है और उन्हें खाना बनाना नहीं आता पर उनकी पसंदीदा डिश बनाना ईशा देओल ने सीख लिया है।

Read more about: esha deol bharat takhtani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X