ईद बॉक्स ऑफिस: देखिए सलमान खान का SCORE CARD, सबसे बड़ी ईद लेकिन फिर भी नंबर 2

By Staff

सलमान खान का मतलब ईद और ईद का मतलब सलमान खान। ये बात अब बॉलीवुड जानता है, डायरेक्टर जानते हैं, फैन्स जानते हैं, क्रिटिक्स जानते हैं और खुद सलमान खान भी जानते हैं। तभी तो हर साल सलमान फैन्स को ईद पर खुश करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि पिछले दो सालों से लगातार सलमान निराश कर रहे थे।

लेकिन भारत की ईद के साथ सलमान खान ने अपनी सबसे बड़ी ईद ओपनिंग और बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दे दी है। लगभग 42 करोड़ की ओपनिंग के साथ भारत, सलमान खान की ईद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

bharat-eid-box-office-opening-day-collection-salman-khan-breaks-his-record

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत, अली अब्बास ज़फर के साथ सलमान खान की लगातार तीसरी बंपर ओपनिंग फिल्म है। इससे पहले सुलतान और टाईगर ज़िंदा है ने भी बॉलीवुड को बंपर ओपनिंग दी है। वहीं सलमान खान के 28 साल के करियर की ये 14वीं बंपर ओपनिंग है। देखा जाए तो ईद को बॉक्स ऑफिस किंग सलमान खान ने ही बनाया है।

अगर पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो सलमान खान ने ईद के साथ बॉक्स ऑफिस को हर साल बेहतर बनाया है। इसी के साथ उन्होंने अपना भी रिकॉर्ड लगातार सुधारा है। देखिए सलमान खान का ईद स्कोर कार्ड

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X