'मैंने प्यार किया' के पोस्टर शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट भाग्यश्री को देख, सलमान खान ने कह दी थी इतनी बड़ी बात

Bhagyashree: सलमान खान संग सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री हमेशा ही खबरों में रहती हैं। अक्सर ही एक्ट्रेस कुछ ना कुछ फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में भाग्यश्री ने अपनी फिल्म मैंने प्यार किया के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि कैसे उस वक्त सलमान उन पर कमेंट करते थे।
मैंने प्यार किया के दौरान प्रेग्रेंट भाग्यश्री-
फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिंव रहने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में एक बातचीत में मैंने प्यार किया के दिनों को याद किया। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के पोस्टर की शूटिंग के दिनों को याद कर एक किस्सा साझा किया। भाग्यश्री ने बताया कि उस समय वह प्रेगनेंट थीं, लेकिन इस बारे में किसी को नहीं पता था।
तो जब वह पोस्टर की शूटिंग के लिए गईं तो सलमान ने उन्हें कहा कि वह मोटी हो गई हैं। अभिनेत्री ने बताया, -"जब मैंने मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य के साथ मैंने प्यार किया के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तू मैं पांच महीने की गर्भवती थी। कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि सलमान ने मुझसे कहा था कि शादी के बाद मोटी हो गई हो।"
इसके साथ ही भाग्यश्री ने कहा कि.-" शादी और बच्चों के बाद उनका करियर ठंडे बस्ते में चला गया।" अभिनेत्री ने कहा, -"मेरा मानना है कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तो शुरुआती चरणों में, एक बच्चे को अपने माता-पिता और विशेष रूप से मां के आस-पास रहने से जिस तरह का जुड़ाव, नींव, जिस तरह की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा मिलती है, वह हर चीज से बढ़कर होती है। यही मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।"
भाग्यश्री रातों-रात बन गई सुपरस्टार-
अपनी खुबसूरती से हमेशा ही फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से एक्टिंग डेब्यू किया था। भाग्यश्री के लिए यह ड्रीम डेब्यू था क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।आज भी फैंस भाग्यश्री को 'मैंने प्यार किया' के लिए याद करते हैं। सुपरहिट डेब्यू के बाद भाग्यश्री के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। पर एक्ट्रेस ने और फिल्में साइन करने के बजाय शादी करके घर बसाने का फैसला कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications

