Birthday: सलमान खान के साथ डेब्यू, मंदिर में की गुपचुप शादी- 52 साल की खूबसूरत भाग्यश्री की PICS

राजकुमारी भाग्यश्री राज पटवर्धन, ये पूरा नाम है भाग्यश्री का। वही सलमान खान की मैंने प्यार किया की भाग्यश्री। जिनकी सादगी देख फैंस दीवाने हो गए थे। आज भाग्यश्री अपना जन्मदिन मना रही हैं। जैसा कि उनके नाम से ही पता चलता है, वह राज घरानों से संबंध रखती हैं। सांगली के राजा हिज हाईनेस श्रीमंत राजासाहेब विजय सिंह राव माधव पटर्धन की तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी भाग्यश्री हैं। जिन्होंने बतौर एक्टिंग अपने करियर को चुना। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में की और फिर बाद में टेलीविजन पर भी नजर आईं।

भाग्यश्री का नाम सुन फैंस को जरूर कबूतर जा, आई लव यू और आजा शाम होने आई, जैसे गाने याद आ जाते है। भाग्यश्री और सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया न केवल हिट हुई बल्कि सलमान खान को सलमान खान बना दिया। वहीं भाग्यश्री का करियर को भी उफान पर ला दिया।

Bhagyashree

भाग्यश्री को एक्टिंग के क्षेत्र में लाने का अगर श्रेय देना हो तो फिल्ममेकर अमोल पारेकर वो नाम हो सकता है। जी हां, जिन्होंने अपने सीरियल कच्ची धूप में उन्हें कास्ट किया। कच्ची धूप सीरियल की अगर आप वीडियो या फोटो देखेंगे तो सिर्फ एक शब्द कहेंगे, खूबसूरत। जी हां, इस सीरियल में वह बेहद सिंपल और प्यारी लग रही थीं, और उनके इस मिजाज को देखकर उन्हें ये रोल ऑफर हुआ होगा।

खैर भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने प्यार किया से ही की। साल 1989 में आई फिल्म भाग्यश्री की पहली मूवी थी जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की। आज तक की भाग्यश्री की ये सबसे हिट और यादगार फिल्मों के तौर पर जानी जाती है।

 भाग्यश्री ने फिर की शादी

भाग्यश्री ने फिर की शादी

मैंने प्यार किया की सफलता के बाद सालभर के अंदर भाग्यश्री ने शादी रचा ली। वह जाने माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी के साथ शादी के बंधन मं बंध गई।

शादी के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया

शादी के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया

अक्सर माना जाता है कि एक्ट्रेस का करियर शादी के बाद खत्म हो जाता है, कुछ ऐसा ही भाग्यश्री के साथ भी हुआ। वह शादी के बाद महज तीन फिल्मों में नजर आईं और ये तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुईं।

भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम

भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम

भाग्यश्री की तमाम कोशिश असफलत साबित हो रही थी। वह खुद को कामयाब बनाने के लिए सब कुछ कर रही थी लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हार नहीं मानी और फिर वह भोजपुरी और साउथ की फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन उनका जादू फीका पड़ गया था।

भाग्यश्री की शादी में सलमान खान भी थे मौजूद

भाग्यश्री की शादी में सलमान खान भी थे मौजूद

कहा जाता है कि भाग्यश्री और हिमालय स्कूल दोस्त थे। दोनों को स्कूल में ही प्यार हो गया था और दोनों ने शादी का फैसला लिया था। लेकिन भाग्यश्री का परिवार इस शादी के खिलाफ था। कहा जाता है कि भाग्यश्री के शादी में सलमान खान और सूरज बड़जात्या व कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने मंदिर में शादी की थी।

टीवी से कमबैक और आज भी एक्टिव

टीवी से कमबैक और आज भी एक्टिव

कुछ समय पहले एक टीवी सीरीयल के जरिए भाग्यश्री ने एक्टिंग जगत में कमबैक किया था। उन्होंने कहा कि वह परिवार और जिम्मेवारियों के चलते इतना समय इंडस्ट्री से दूर रहीं।

वहीं कुछ समय बाद इस सीरीयल में काम करने के बाद भाग्यश्री ने कह दिया था कि वह इससे बोर हो गई हैं और उन्होंने फिर इस सीरियल को भी छोड़ दिया। हालांकि बीच बीच में किसी न किसी इवेंट वह स्पॉट हो जाती हैं और फैंस को उनकी झलक देखने को मिल ही जाती है।

कुछ समय पहले बेटे अभिमन्यु के डेब्यू के दौरान वह खासा चर्चा में रही थीं और उन्होंने कई इंटरव्यू भी दिए थे। आज भी भाग्यश्री 52 साल की उम्र में फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X