बॉलीवुड की इस हसीना ने सलमान खान से भी ज़्यादा वसूली फीस,फिर फ़िल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही बनाई इंडस्ट्री से दूरी

Salman Khan, Maine Pyar Kiya, bhagyashree,

सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का भाई जान कहा जाता है और आपको बता दे कि वह सबसे महंगे सुपरस्टार्स में एक माने जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें कीफिल्म में हीरोइन को उनसे ज्यादा फीस दी गई थी। बता दे कि सलमान खान ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन साबित हुई और यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

एक फैसले ने भाग्यश्री का बदला करियर

लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में दर्शकों को सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी का एक बार फिर से इंतजार होने लगा। हालांकि फिर दोबारा कभी भी दोनों की जोड़ी परदे पर नहीं उतरी। ऐसा इसीलिए क्योंकि भाग्यश्री ने अपने जीवन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। यह फैसला क्या था आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। भाग्यश्री को बाद में कई और फिल्मों में भी देखा गया था। हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हो पाई।

सलमान से 3 गुना ज़्यासा वसूली फीस

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की फिल्म 'मैने प्यार किया' में सलमान खान की फीस उनके साथ में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री से काफी कम रखी गई थी। यह काफी हैरान कर देने वाली बात है। साल 1989 में सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'मैने प्यार किया' में भाग्यश्री की फीस सलमान से तीन गुना ज्यादा रखी गई थी। जबकि भाग्यश्री की भी यह पहली फिल्म थी और उन्होंने भी बॉलीवुड में इस दौरान कदम रखा था।

भाग्यश्री की पहली फिल्म की फीस

कुछ खबरों के अनुसार भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म के लिए तकरीबन एक लाख रुपए की फीस ली थी। तो वही सलमान खान को फिल्म के लिए तकरीबन ₹40000 दिए गए थे और यह आज से तकरीबन 34 साल पुरानी बात है। सलमान खान 34 सालों में हिट मशीन बन चुके हैं और आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ों का चार्ज लेते हैं। लेकिन एक वक्त था जब सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी हिट साबित हुई थी।

करियर के पीक पर रचाई एक्ट्रेस ने शादी

'मैंने प्यार किया' फिल्म को तकरीबन एक करोड़ में बनाकर तैयार किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 28 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म साल 1989 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन भाग्यश्री की पहली ही फिल्म जैसे ही हिट हुई उन्होंने शादी कर ली और कुछ चंद फिल्मों के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।

भाग्यश्री ने बच्चे भी बन चुके हैं एक्टर्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय दासानी से शादी रचाई और अब उनके दो बच्चे भी हो चुके हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने साल 2019 की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को इंप्रेस किया और उन्हें फिल्म फेयर में बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार भी मिला। तो वही भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी ने वेब सीरीज 'मिथ्या' से अपने करियर की शुरुआत की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X