..................... bhagyashree birthday special unknown facts and pics - Hindi Filmibeat

B'DaySpcl: 18 साल में सलमान से रोमांस, फिर भाग कर की शादी, 49 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत

By Prachi Dixit

मैंने प्यार किया कि बेहद खूबसूरत सुमन को भला कौन भूल सकता है। सलवार सूट, पीली साड़ी और सलमान के साथ पर्दे पर प्रेम के रंग में रंगने वाली इस परियों की रानी की खूबसूरती के आगे आज की एक्ट्रेस भी फीकी दिखाई देती हैं। सुमन यानी कि भाग्यश्री का आज जन्मदिन है।

1989 जब हम में कुछ लोग महज 1 या दो साल के रहे होंगे, तब भाग्यश्री ने 18 साल की उम्र में मैंने प्यार किया से सुपरहिट डेब्यू किया। सलमान और भाग्यश्री को इस फिल्म ने रातों रात सुपरस्टार बना दिया। हालांकि सलमान ने अपने फिल्मी करियर को मैंने प्यार किया से रफ्तार देनी शुरू की।

bhagyashree

लेकिन भाग्यश्री का भाग्य उन्हें मैंने प्यार किया के बाद शादी की तरफ ले गया। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने एक्टर ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दस्सानी से शादी की। पति के साथ कुछ फिल्में की। लेकिन सफल नहीं हो पायीं। मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री ने तमिल,तेलुगु, मराठी के साथ भोजपुरी फिल्में भी की।

आज भी उन्हें केवल मैंने प्यार किया कि सुमन के नाम से याद किया जाता है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि 49 साल की उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। आज भी जब वह कैमरे के सामने आती हैं तो छा जाती हैं।

क्या आप जानते हैं अपने प्यार को पाने के लिए भाग्यश्री ने 18 साल की उम्र में ऐसा कदम उठाया था..आज भाग्यश्री के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं साथ ही ऐसी तस्वीरें जो आपने नहीं देखी होगी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X