19 साल बाद पति से हुई अलग, फिर भी नहीं लिया तलाक, बेटी की खातिर लिया बड़ा फैसला, अब ऐसे काट रहीं जिंदगी

Bhabi ji ghar par hain shubhangi atre

शुभांगी अत्रे टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें की भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर वह घर-घर में अपनी एक खास पहचान बन चुकी है। लेकिन शुभांगी अत्रे अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही और उन्होंने जब 19 साल बाद पति से अलग होने का फैसला लिया तो हर कोई हैरान हो गया।

हालांकि आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे ने अपने पति से अलग होने का फैसला तो लिया है लेकिन उनसे तलाक नहीं लिया। उन्होंने अपने अलग होने के फैसले का ऐलान करते हुए बताया था कि वह भले ही साथ नहीं है लेकिन वह तलाक नहीं लेने वाली है। इस बड़े फैसले के पीछे उन्होंने अपनी बेटी को बताया है।

शुभांगी अत्रे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह यह नहीं चाहती है कि उनके फैसले के चलते उनकी बेटी की जिंदगी पर गहरा असर पड़े। इसी की वजह से वह पति से अलग तो हो गई है लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया। इसके बाद में तनाव मुक्त होने के लिए उन्होंने आध्यात्मिकता का सहारा लिया। वह योग और अध्यात्म की राह पर चल पड़ी।

शुभांगी अत्रे ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य दिवस से पहले स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए योग के महत्व को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि टेंशन फ्री लाइफस्टाइल बनाए रखना मेरे मुख्य फिटनेस सिद्धांतों में से एक होता है। आज के वक्त में तेज रफ्तार वाली जिंदगी में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में तनाव बहुत हीबड़ा बन चुका है।

शुभांगी अत्रे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि इसीलिए मुझे बहुत अच्छे से पता है कि कैसे अत्यधिक तनाव के चलते मेरे काम में रुकावट आई और इसका मेरे दिमाग से लेकर शरीर पर भी काफी असर देखने को मिला।मैंने ध्यान और योग के जरिए इस बोझ को काम किया। इतना ही नहीं मेरे वर्कआउट रूटिंग ने भी इसमें बहुत बड़ा योगदान दिया है और हमें अपने स्वास्थ्य को एक अनमोल उपहार समझकर इस पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X