भाभी जी घर पर हैं के सक्सेना जी के साथ 13 साल की उम्र में हुई थी घिनौनी हरकत, बोले - मैं बुरी तरह..

भाभी जी घर पर है सीरियल में अनोखे लाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने सीआईडी और लापतागंज जैसे बेहतरीन सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन अब हाल ही में सानंद ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ में यौन शोषण हुआ।
सानंद वर्मा ने इस हादसे को याद करते हुए कहा कि "बचपन में एक क्रिकेट मैच के वक्त मेरे साथ में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं तब 13 साल का था और हर बच्चे की तरह मेरा भी सपना था कि मैं क्रिकेटर बनू। मुझे बिहार के लिए खेलना था और बिहार के पटना में एक क्रिकेट अकादमी भी थी। जहां पर मैं जाया करता था। यहां पर एक बड़े आदमी ने मेरा शोषण करने की कोशिश की। मुझे समझ नहीं आया कि मेरे साथ क्या हो रहा है और मैं बहुत बुरी तरह डर गया। मैं वहां से तुरंत भाग और तब से मैं क्रिकेट छोड़ दिया।"
सानंद वर्मा ने इस पर बताया कि उस घटना के बाद उनके दिल में डर बैठ गया था। इसीलिए वह बतौर इंसान बहुत ही स्ट्रांग बने और यौन उत्पीड़न के साथ-साथ सानंद वर्मा ने इस इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अच्छे से जानता हूं कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है। लेकिन मैं लकी हूं कि मुझे ऐसा कुछ भी अनुभव करने को नहीं मिला। इसीलिए मैं इस बारे में कोई भी विचार शेयर नहीं कर सकता। मुझे कास्टिंग काउच के लिए कभी भी अप्रोच नहीं किया गया। मेरे कुछ को-स्टार्स हैं जिन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और यह सुना काफी दर्दनाक था। ऐसी चीजें बंद हो जानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications













