छप गए थे शादी के कार्ड, दुल्हन का जोड़ा भी था तैयार .. धरे के धरे रह गए ख्वाब, 'मायके' से नहीं उठी इस एक्ट्रेस

Shilpa Shinde Wedding: कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार वह शो का हिस्सा बन सकती है और अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अभिनेत्री प्रोफेशनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती है।
शिल्पा शिंदे की उम्र 46 हो चुकी है और उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। लेकिन एक ऐसा वक्त था जब वह दुल्हन बनने जा रही थी और शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन आखिरी मौके पर उनकी शादी टूट गई। दरअसल वह रोमित राज के साथ रिश्ते में थी और दोनों को शो 'मायका' के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ था।
शिल्पा शिंदे और रोमित राज की सगाई भी हो चुकी थी। शादी की तैयारी चल रही थी और बाद में शादी टूट गई। इस पर अभिनेत्री ने खुद बात की थी और कहा था कि "मैंने अपनी शादी के लिए सब कुछ छोड़ दिया था। एक लड़की होने के नाते मुझे यह पता था कि मेरे पति और उसके परिवार के लिए मेरी जिम्मेदारी क्या थी।"
शिल्पा शिंदे ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं उसकी इच्छा के हिसाब से सब कुछ किया करती थी और मैं उसके सभी परिवार वालों को अपने दिमाग में भी रखा करती थी। लेकिन जैसे-जैसे मैं उसकी उम्मीदों पर खरी उतर रही थी वैसे-वैसे उसकी उम्मीदें मेरी तरफ और भी ज्यादा बढ़ती जा रही थी।"
इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि "मेरी शादी की तैयारी हो चुकी थी। मेरा वेडिंग आउटफिट भी रेडी था और मैं अपनी ज्वेलरी भी खरीद ली थी। शादी के कार्ड छप गए थे और मुझे शादी के 1 महीने पहले इस रिश्ते को तोड़ना पड़ा। मुझे लगता है कि यह सही फैसला था और मैं आप खुश हूं कि मुझे अब हर एक चीज के लिए और एडजस्टमेंट नहीं करने होंगे। मैं अपने फैसले खुद ले पाऊंगी।" हालांकि रोमित ने 2010 में टीना कक्कड़ के साथ में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications



