..................... Best Web Series Of 2021- From 'Family Man' to 'The Empire', These Series won audience hearts! बेस्ट वेब सीरीज 2021- 'फैमिली मैन' से 'द एंपायर तक' - Hindi Filmibeat

बेस्ट वेब सीरीज 2021- 'फैमिली मैन' से 'द एंपायर तक', इस साल दर्शकों को पसंद आई ये वेब सीरीज!

साल 2021 अपने आखिरी महीने पर आकर खड़ा हो चुका है और इस साल कई बदलाव भी देखने को मिले। कोरोना और लॉकडाउन के चलते हम घर पर रहे, फिर इसमें छूट मिली और इसके बाद पूरी तरह से देश खुल गया। इस दौरान मनोरंजन इंड्स्ट्री भी काफी मुश्किलों से गुजरी लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाया है। इस साल दर्जनों वेब सीरीज रिलीज हुईं लेकिन कुछ ऐसी वेब सीरीज भी थीं जो कि लोगों को काफी पसंद आई थीं।

लोग घर बैठे लगातार सीरीज का आनंद ले रहे थे और फिल्मों से ज्यादा लोग वेब सीरीज एंजॉय कर रहे थे। हुआ ये इस वक्त लोग वेब सीरीज को लेकर इंतजार में रहते हैं।

best of 2021, newsmakers 2021, year enders 2021, the family man, बेस्ट ऑफ 2021, न्यूजमेकर्स 2021, द फैमिली मैन

इस साल कई बड़े सितारे भी वेब सीरीज का हिस्सा बनते दिखे हैं और आने वाले समय में सुपरस्टार्स भी सीरीज में आएंगे तो कोई चौकाने वाली बात नहीं होगी।

इस आर्टिकल में हम आपको साल 2021 के उन बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिन्होने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। ये वेब सीरीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आईं थीं। इस लिस्ट में कई ऐसी वेब सीरीज भी हैं जो कि आपकी पसंदीदा होंगी। डालिए एक नजर इस लिस्ट पर...

द फैमिली मैन सीजन 2

द फैमिली मैन सीजन 2

मनोज बाजपेयी और सामंथा स्टारर द फैमिली मैन सीजन 2 इस साल 4 जून 2021 को रिलीज हुई थी। अमेजन प्राइम वीडियो की ये धमाकेदार सीरीज काफी चर्चा में रही थी। फैंस ने इसको काफी प्यार दिया था।

रे

रे

मनोज बाजपेयी, गिरिराज राव और अली फजल जैसे दमदार कलाकारों से सही वेब सीरीज रे काफी पसंद की गई थी। सीरीज 25 जून 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को भी काफी पसंद किया गया था।

द एंपायर

द एंपायर

मुगलों के इतिहास को खंगालती ये वेब सीरीज द एंपायर काफी धमाकेदार है। इस सीरीज में एक से बढ़कर दमदार कलाकार नजर आए थे। सीरीज 27 अगस्त 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

तांडव

तांडव

सैफ अली खान स्टारर ये वेब सीरीज साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी लेकिन इसको मिले जुले रिएक्शन्स मिले थे। ये सीरीज 15 जनवरी 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

मुंबई डायरीज 26/11

मुंबई डायरीज 26/11

मुंबई डायरीज 26/11 में मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा जैसे दमदार सितारे नजर आए थे। ये सीरीज एक ड्रामा मिस्ट्री थी। सीरीज 9 सितंबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। दर्शक इसको आज भी पसंद करते हैं।

स्पेशल ऑप्स 1.5

स्पेशल ऑप्स 1.5

हॉस्टार स्पेशल की दमदार सीरीज स्पेशल ऑप्स 1.5 रिलीज होने के बाद दमदार रिसपॉन्स के साथ चली थी। ये सीरीज 12 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। केके मेनन के दमदार रोल को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

लिटिल थिंग्स

लिटिल थिंग्स

मिथिला पारकर और ध्रुव सहगल ने इस सीरीज से धमाका कर दिया था। नेटफ्लिक्स की ये वेब सीरीज 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुई थी। इस सीरीज को रुचिर अरुण ने निर्देशित किया था।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में सिद्धार्थ शुक्ला इस बार नजर आए थे। इस वक्त वो इस दुनिया में नहीं है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। 17 जून 2021 को सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X