Best Scenes: रणबीर कपूर का 'संजू' टीजर.. पहली झलक ही धमाकेदार.. जबरदस्त!
Recommended Video

'संजू' टीजर.. इस शानदार झलक के बाद तो बस लोगों को 29 जून का इंतजार है। जब राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगेगी। फैंस ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। खैर, टीजर इतना जबरदस्त बनाया गया है कि कोई राय नहीं कि यह 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होगी। खास बात है कि यह टीजर उम्मीद से बिल्कुल ही उलट निकली। यह गंभीर ना होकर कॉमेडी और व्यंग्य से भरपूर है।
''पहली झलक के साथ ब्लॉकबस्टर.. 2018 के बेस्ट एक्टर, डाइरेक्टर तो फाइनल..''
टीजर में ना सिर्फ रणबीर कपूर का लुक बल्कि डॉयलोग्स भी दिल जीत लेते हैं। बतौर संजय दत्त जिस तरह से रणबीर ने खुद को जिस तरह से दर्शकों से मिलाया.. वह काबिलेतारीफ है।

राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर की जीभर कर तारीफ है। इस फिल्म पर कितना मेहनत किया गया है, वह टीजर से ही जाहिर है। हर फ्रेम में रणबीर कपूर ने अपने टैलेंट को सामने रखा है। यहां तक की संजय दत्त ने भी रणबीर के लुक को देखकर हैरानी जताई है। राजकुमार हिरानी ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी- ड्रामा है।
यहां देंखे फिल्म की टीजर से कुछ तस्वीरें.. डॉयलोग्स के साथ-


Click it and Unblock the Notifications











