Celebs Welcome Baby In 2022: रणबीर-आलिया से लेकर बिपाशा तक, इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारिया

Celebs Become Parents 2022:साल 2022 कई बॅालीवुड और टीवी स्टार्स के घर में खुशियां लेकर आया है। यह खुशी उनके फिल्म या टीवी शो के सुपरहिट होने की नहीं थी, बल्कि निजी जीवन में माता-पिता बनने का सम्मान प्राप्त करने से जुड़ी हुई है। इस साल कई ऐसे सेलेब्स माता-पिता बने हैं जो कि सालों से अपने घर में छोटे कदमों के आने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं कि कौन हैं वो स्टार्स जिनके लिए यह साल जाने से पहले ढेर सारी खुशियां देकर जा रहा है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के माता-पिता बनने की खबर ने सभी को चौंका दिया। सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया। फिलहाल इस वक्त सोनम का पूरा फोकस केवल अपने बच्चे पर है। वह अपनी हेल्थ और बेबी दोनों पर ध्यान दे रही हैं। जल्द ही वह फिल्मों में कमबैक करेंगी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जिंदगी में भी ड्रग्स के बड़े अंधकार के बाद नई खुशी आई। भारती सिंह ने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया और अप्रैल में उन्होंने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष अपने यू ट्यूब ब्लॉग के जरिए कई दफा बेटे की झलक दिखा चुके हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी गुड न्यूज देकर फैंस को हैरान कर दिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में अप्रैल महीने में शादी की। दोनों ने नवंबर में बेटी राहा का स्वागत बड़े ही प्यार से किया। जून में आलिया और रणबीर ने इंस्टाग्राम के जरिए मां बनने की खबर शेयर की थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस इस साल जनवरी में माता-पिता बने हैं। सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा मां बनी हैं। 100 दिन से अधिक अस्पताल में रहने के बाद उनकी बेटी मालती मैरी घर आईं। प्रियंका और निक कई दफा अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

बिपाशा बसु, और करण सिंह ग्रोवर
प्रेगनेंसी की कई दफा अफवाह सामने आने के बाद आखिरकार यह सच निकलना कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम के जरिए मां बनने की खुशी साझा की। बेबी बंप के फोटोशूट की भी झलक दिखाई। नवंबर में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के घर बेटी ने जन्म लिया।

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा
कुंडली भाग्य फेम अभिनेता धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी साझा की। दोनों ने बताया कि अगस्त में वह माता-पिता बने थे। दोनों के घर में बेटे ने जन्म लिया है।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
टीवी के राम और सीता के घर में तो एक ही साल में दो बच्चों ने जन्म लिया। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर अप्रैल में एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद नवंबर में सी सेक्शन के जरिए दूसरी बेटी को देबिना ने जन्म दिया।

अर्पूव अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी
अर्पूव अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के भी घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। अपूर्व नेइसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही अपनी बेटी के साथ एक खास तस्वीर भी शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications