Year End 2021: दिलीप कुमार- सिद्धार्थ शुक्ला के साथ इन 10 स्टार्स की मौत ने दिया फैंस को झटका
साल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे को खो दिया फिल्म टीवी जगत के कई ऐसे नामी नाम ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2020 से लेकर 2021 तक आम से लेकर खास तक कई ऐसे चेहरों ने बॉलीवुड को अचानक से अलविदा कहकर फैंस को सदमे में डाला है।

पिछले साल जहां ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल गई। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला और दिलीप कुमार के निधन ने भी फिल्म इंडस्ट्री को आहत पहुंचाया हैं। जानते हैं कि वह कौन से बड़े स्टार और चर्चित नाम रहे हैं जिनके निधन की खबर फैंस के लिए सुनामी से कम नहीं रही।

दिलीप कुमार
लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझने के बाद दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में अपना एक अनमोल नगीना हमेशा के लिए खो दिया उनकी कमी कोई कभी भी कोई भी बड़ा स्टार भारतीय सिनेमा में पूरा नहीं कर सकता।

सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॅास 13 के विजेता और सुपरस्टार की कैटेगरी में खुद को पहुंचाने वाले लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया से अलविदा ले लिया। रिपोर्ट्स अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का सदमा टीवी से लेकर फिल्म पूरी इंडस्ट्री को हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 40 साल की उम्र में हुआ। सिद्धार्थ का परिवार और खास दोस्त शहनाज गिल के लिए यह गहरा सदमा रहा है।

सुरेखा सीकरी
बालिका वधू और बधाई हो जैसी फिल्मों से फिर से अपनी पहचान कायम कर चुकी सुरेखा सीकरी का निधन 16 जुलाई 2021 को हुआ। सुरेखा सीकरी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। बालिका वधू में दादी की भूमिका से सुरेखा सीकरी ने अपनी लोकप्रियता बढ़ी है। सुरेखा सीकरी लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए काम कर रही हैं।

राजीव कपूर
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता राजीव कपूर भी इसी साल दुनिया से चले गए। ऋषि कपूर के निधन के बाद राजीव कपूर की मौत ने भी कपूर खानदान को झटका दिया है। राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों से चर्चित हुए राजीव कपूर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहे थे। 9 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट के कारण राजीव कपूर का निधन हो गया।

श्रवण राठौड़
मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी भी इस साल टूट गई। श्रवण राठौड़ का निधन 23 अप्रैल को कोरोना के कारण हुआ। 66 साल की उम्र में श्रवण राठौड़ का निधन कुंभ मेले से लौटने के बाद हुआ। कुंभ मेले से लौटने के बाद श्रवण को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। श्रवण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राज कौशल
लोकप्रिय निर्देशक और निर्माता राज कौशल के निधन का सदमा भी फिल्म इंडस्ट्री पर टूटा है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन 30 जून 2021 को हुआ था। राज कौशल के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जाती है। मंदिरा बेटी को पति की अचानक मौत से गहरा झटका लगा। राज कौशल और मंदिरा बेदी की एक बेटी और एक बेटा है।

अमित मिस्त्री
कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अमित मिस्त्री का भी निधन इसी साल हो गया। वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में अमित मिस्त्री आखिरी बार नजर आए थे। 23 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद अमित मिस्त्री का निधन हो गया। अमित इससे पहले एक चालीस की लास्ट लोकल, यमला पगला दीवाना, जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बिक्रमजीत कंवरपाल
पेज 3, अतिथि तुम कब जाओगे, मर्डर 2 और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन 1 मई को हुआ।

सिंगर नरेंद्र चंचल
चलो बुलावा आया है जैसे कई देवी भक्ति गीत को अपनी आवाज से मधुर करने वाले लोकप्रिय सिंगर नरेंद्र चंचल का निधन 80 साल की उम्र में हो गया।सर्वप्रिय विहार स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।

पुनीत राजकुमार
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन 46 साल की उम्र में हो गया। हार्ट अटैक के बाद पुनीत राजकुमार को आईसीयू में भर्ती किया गया था। साउथ सिनेमा को पुनीत राजकुमार से गहरा सदमा पहुंचा।


Click it and Unblock the Notifications











