BEST OF 2021- सोनू सूद से सलमान खान तक, इन सितारों ने कोरोना काल के दौरान दिल खोलकर की मदद!
साल 2021 कई चीजों के साथ साथ कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण भी याद रखा जाएगा। कोविड 19 जैसी महामारी ने जिस तरह का उत्पात मचाया उससे सभी लोग डरे हुए थे और घर से बाहर निकलने से डर रहे थे। गांव हो या शहर हर जगह लोगों को कोरोना का खतरा था और अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस, डॉक्टर्स और कुछ जरूरी लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री के सितारे भी थे जिन्होने इस दौरान लोगों को लिए मदद के हाथ बढ़ाए।
ये वो सितारे थे जिन्होने पैसे, राशन और इलाज के लिए काफी दान किया और कुछ सितारों ने अपना ऑफिस ही कोरोना के मरीजों के लिए सेंटर बनाने के लिए दे दिया था। जी हां, शाहरुख खान ने कोविड के शुरुआती समय में ऐसा किया था।

आज इस आर्टिकल में हम 2021 के उन सितारों के बारे में बात करेंगे जो कि वाकई में किसी रियल हीरो की तरह हमारे सामने आए और खुले दिल से लोगों की मदद की।
इस वक्त की बात करें तो काफी ढील सरकार की तरफ से है और लोग फिर से आजादी में सांस ले रहे हैं। आइए हम जानते उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट जो कि कोरोना काल में इस साल मदद के लिए सामने आए..

सोनू सूद
कोरोना काल के शुरुआत दौर में तो सोनू सूद ने जमीन पर उतरकर काम किया ही था, इस साल भी वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की मदद करते रहते हैं। बीमारों के इलाज, बेरोजगारों को नौकरी और लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के कई काम सोनू सूद आज भी कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए एक अलग प्लान बनाया था। उन्होनेएक फंडराइज़र शुरू किया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर COVID-19 संसाधनों के बारे में जानकारी भी साझा करती रही हैं। उनको लगभग सभी लोग जानते हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी कोरोना काल के दौरान लोगों की काफी मदद की थी। उन्होने अपना योगदान देने के प्रयास में 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दान किए थे। इसके अलावा अक्षय ने महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गौतम गंभीर के फाउंडेशन को भी 1 करोड़ रुपये का दान दिया था।

सलमान खान
पिछले साल की तरह इस साल भी मेगास्टार सलमान खान ने अपने खाद्य ट्रकों को काम पर लगा दिया था। इसके अलावा मुंबई में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को भोजन किट वितरित किए थे। सलमान के फूड ट्रक वर्ली और जुहू में फूड किट पहुंचा रहे हैं और उनका इरादा मुंबई के अन्य स्थानों पर भी इस सेवा का विस्तार करने था।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कोविड के दौरान अपना सहयोग देते हुए पत्रकार फेय डिसूजा से बात की थी। उनके साथ मिलकर कोविड 19 के लोगों की पहचान की ताकि उनकी मदद कर सके। अपने अभियान #circleofhope के साथ वह सोशल मीडिया पर नंबर भी साझा कर रही थीं।

भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर खुद भी इस खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आईं थीं। उससे उबरने के बाद उन्होने एक मुहिम की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने प्लाज्मा दाताओं की पहचान करने के लिए एक अभियान भी शुरू किया और लोगों को आगे आने और प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी।

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने कोरोना के संकट के समय अपना योगदान दिया था। कार्तिक ने देश भर में गर्भवती मां को इलाज के लिए एनसीडब्ल्यू को लिखने को कहा। कार्तिक ने उसी के संबंध में अपना एक ईमेल आईडी और संपर्क नंबर साझा किया था।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने कोरोना काल के दौरान भूख से पीड़ित लोगों की मदद की थी। इसी वजह से 'रिपोर्ट हंगर - खाना चाहिए फाउंडेशन' नाम से एक प्लेटफॉर्म शुरू किया थी, जिसके साथ वह अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन या किराने का सामान उपलब्ध करा रही थीं।

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी भी कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होने ऑक्सीजन सांद्रता प्रदान करने के लिए 'मिशन मिलियनएयर' नामक एक पहल शुरू की है। मिशन का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना था जो पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल नहीं कर सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications