बेस्ट ऑफ 2021: गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च हुई ये 10 फिल्में, टॉप पर रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह
इंटरटेनमेंट जगत के लिए ये साल काफी दिलचस्प रहा है। जहां एक तरफ साल की शुरूआत में कुछ फिल्मों ने परदे पर दस्तक दी वहीं कोरोना की दूसरी लहर ने बाकी का साल सिनेमाघरों को खाली कर दिया। लेकिन दिवाली पर सिनेमाघरों की रौनक लौटी रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के साथ।
जहां एक तरफ, सिनेमाघरों पर फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार होता रहा वहीं दूसरी तरफ, दर्शक इन फिल्मों से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट गूगल पर ढूंढते रहे।

यही कारण है कि कुछ फिल्में साल भर गूगल पर सर्च होती रहीं। कुछ फिल्में इसलिए सर्च हुईं क्योेंकि उनके रिलीज़ होने के बाद दर्शकों ने इस पिल्म को ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ दिया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर रही तमिल फिल्म जय भीम। एक्टर सूर्या की ये फिल्म समाज की वर्ण व्यवस्था पर चोट करती है।

नंबर पर 1 पर रही शेरशाह
धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म शेरशाह ने इस साल फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इस फिल्म ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की दिशा ही बदल दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता और कारगिल युद्ध में शहीद हुए 23 साल के सैनिक, कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई। अमेज़ॉन प्राईम इंडिया पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने जय भीम के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रही।

दूसरे नंबर पर रही राधे
हिंदी फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही सलमान खान - दिशा पाटनी की राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई। ये फिल्म गूगल इंडिया पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई भारतीय फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। हालांकि, इस फिल्म में सलमान खान को दिशा पाटनी के साथ रोमांस करने के लिए काफी ज़्यादा ट्रोल किया गया। अपने वादे के मुताबिक, सलमान खान इस फिल्म के साथ ईद पर ही आए लेकिन उनकी फिल्म को ज़ी मल्टीप्लेक्स ने डिजिटल माध्यम पर रिलीज़ किया।

बेल बॉटम चौथे नंबर पर
चौथे नंबर पर रही अक्षय कुमार की बेल बॉटम। इस फिल्म को कोरोना के बीच थोड़ी सी राहत मिलने पर ही थिएटर में रिलीज़ कर दिया गया और इसके लिए अक्षय कुमार को हीरो बुलाया गया। हालांकि, अक्षय कुमार का कहना था कि असली हीरो थे फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और वाशु भगनानी जिन्होंने फिल्म को थिएटर में रिलीज़ करने की हिम्मत दिखाई।

पांचवे नंबर पर सूर्यवंशी
पांचवे नंबर पर रही अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी। रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बॉलीवुड का असली खिलाड़ी कहा गया। सूर्यवंशी ने ही कोरोना काल के बाद थिएटर में रिलीज़ होने की हिम्मत दिखाई। फिल्म ने इस मौके के लिए लगभग 2 साल का इंतज़ार किया। लेकिन रिलीज़ होने के बाद दर्शकों ने भी फिल्म का पूरा साथ दिया।

आखिरी नंबर पर भुज
टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर रही अजय देवगन की भुज द प्राईड ऑफ इंडिया। वहीं हिंदी फिल्मों में ये शेरशाह, राधे, बेल बॉटम, सूर्यवंशी के बाद पांचवे नंबर पर रही।

हॉलीवुड फिल्में भी लिस्ट पर
इस लिस्ट में हॉलीवुड फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई। जहां पांचवे नंबर पर रही मार्वेल स्टूडियो की इटरनल्स। वहीं इसके बाद आठवें नंबर रही गॉडज़िल्ला Vs कॉन्ग। इन दोनों ही फिल्मों ने भारत में अच्छी खासी कमाई की।

दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी जीता दिल
इस लिस्ट में कई दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई। जहां पहले नंबर पर रही तमिल फिल्म जय भीम वहीं छठवें नंबर पर रही लोकेश कांगाराज की तमिल फिल्म मास्टर। इस लिस्ट में नौवें नंबर पर रही जीतू जोसेफ की तेलुगू फिल्म दृश्यम 2।


Click it and Unblock the Notifications