#Top10: धरे रह गए सलमान और सुलतान...टॉप 3 एक्टर से भी गायब!
सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल एक कमाल कर दिखाया है। वरना सलमान खान को अपनी गद्दी से हिलाना हर एक्टर के बस की बात नहीं है।
2016 खत्म हो रहा है और इस साल कुछ ऐसे धमाके हुए हैं जो किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन सबसे अनोखा और रिफ्रेशिंग धमाके का नाम है सुशांत सिंह राजपूत। उनकी एम एस धोनी बायोपिक ने इस साल सबको हिला दिया है।
जहां एम एस धोनी बायोपिक के ये RECORDS शानदार थे, वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज होगा। क्योंकि रोज़ कहां कोई न्यूकमर सलमान खान को इस तरह उनके तख्त से हटाता है।

हालांकि इस साल केवल दो ही नाम सुनाई दिए सुलतान और धोनी। यानि कि सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत ने मिलकर 2016 को अपने नाम कर लिया। हालांकि हीरोइनों की ये लिस्ट साबित कर देगी कि सलमान के बिना भी टॉप किया जाता है।
लेकिन सलमान सुलतान हैं, इसमें कोई दो राय नहीं थी। रजनीकांत भी उनके आगे फेल हो गए। लेकिन सुलतान के आगे सलमान नहीं टिके। यानि कि सलमान खान को सुशांत सिंह राजपूत भारी पड़े। वही सुशांत जिनका नाम एक इवेंट में सलमान भूल गए थे और इस तरह की हरकत की थी।
बहरहाल, उसी सुशांत ने सलमान को पछाड़ते हुए गूगल की ट्रेंड लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। जानिए 2016 के टॉप 10 ट्रेंडिंग एक्टर्स -


Click it and Unblock the Notifications