#BestOf2016:चाहे कोई भी सुपरस्टार...सलमान की सुलतान के आगे फेल!
गूगल ने 2016 में ट्रेंड होने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट निकाली है और यहां भी सलमान की सुलतान का ही राज है। उन्होंने रजनीकांत को भी फेल कर दिया।
सलमान खान की सुलतान इस साल की बेस्ट फिल्म हर लिहाज़ से बन रही है। हाल ही में गूगल ने 2016 की सबसे ज़्यादा ट्रेंड होने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की और यहां भी सलमान खान की सुलतान जारी रही।
हालांकि रजनीकांत इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं लेकिन सलमान खान के आगे रजनीकांत का जादू भी थोड़ा सा फीका रह गया।

अब बात रजनीकांत की हो तो ज़ाहिर सी बात है कि लोग चौंकेंगे ही। गौरतलब है कि सलमान खान की सुलतान और रजनीकांत की कबाली क्लैश भी करने वाली थी। और सब तय मान रहे थे कि सलमान की सुलतान पर इसका असर पड़ेगा।
क्योंकि रजनीकांत का स्टार पावर अलग ही तरह का है और कबाली के आगे सुलतान कहीं नहीं टिकती। लेकिन गूगल ट्रेंड में सलमान खान की सुलतान ने रजनीकांत को हरा ही दिया।
हालांकि 2016 के बॉक्स ऑफिस का सारा REPORT CARD हम आपको दे चुके हैं। लेकिन गूगल ने जारी की है इस साल सबसे ज़्यादा ट्रेंड होने वाली फिल्मों की सूची।
इतना ही नहीं, फिल्मों से इतर, पूरी सर्च यानि कि कुछ भी ट्रेंड हो, उस लिस्ट में भी कबाली और सुलतान 4 और 5वें नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर रियो ओलंपिक्स और दूसरे पर पोकिमॉन गो रहा।
जानिए कौन सी फिल्में रहीं ट्रेंड में और क्या कारण था इनके टॉप 10 में आने का -


Click it and Unblock the Notifications











