#CutestPics: शाहरूख खान और अक्षय कुमार बने सुपरमैन!
पापा सबके हीरो होते हैं, सुपरमैन। और शाहरूख खान, अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल तक हर कोई बन गया इस रविवार को सुपरमैन।
दरअसल, सभी बच्चों ने अपने पापा को फादर्स डे विश किया और डाली इंस्टाग्राम पर अपनी बेस्ट पापा PIC। जहां गौरी खान ने शाहरूख खान के लिए अबराम का बनाया I LOVE PAPA वाला कार्ड शेयर किया वहीं अक्षय कुमार ने अपनी और आरव की कराटे तस्वीर बांटी। देखिए बॉलीवुड के बेस्ट पापा pics , करें तस्वीर पर क्लिक -

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर डाली तो अनुष्का शर्मा ने बचपन की एक तस्वीर। वहीं अथिया शेट्टी ने भी अपना बचपन याद किया एक पुरानी तस्वीर के साथ।
अर्जुन रामपाल ने अपनी बेटियों का बनाया हुआ सुपरमैन कार्ड शेयर किया तो सूरज पंचोली ने भी आदित्य पंचोली के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की।
रेमो डिसूज़ा ने अपने पापा के साथ डांस करती तस्वीर डाली तो सोनम ने अनिल कपूर के साथ बचपन की एक तस्वीर। ये तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी। देखिए बॉलीवुड की बेस्ट papa pICS -


Click it and Unblock the Notifications