ना हीरो की हीरोगिरी चली ना हिरोइन का ग्लैमर..पूरी फिल्म इनके नाम !
यहां हम आपको बॉलीवुड के उन विलेन से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जिन्होंने हीरो तक को भी पीछे छोड़ दिया। डालिए एक नज़र..
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म बाहुूबली 2 को भले ही रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। फिल्म को लेकर लोगों में जो क्रेज़ बढ़ता जा रहा है वो पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक बात बन जाएगी।

फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी खासी कमाई कर ली है और ये सिलसिला अब भी जारी है। इस फिल्म में सबसे ज्यादा जिसकी तारीफ हो रही है तो वो है फिल्म के दो लीड रोल प्रभास और राणा दग्गुबाती।
जहां एक ओर प्रभास ने इसमें बाहुबली का किरदार निभाया है तो वहीं दूसरी ओर राणा दग्गुबाती ने भल्लादेव का। बात करें भल्लादेव की तो उन्होंने इसमें विलेन की भूमिका निभाई है।
और ये किरदार उन्होंने इस तरह निभाया कि आने वाले समय में बेस्ट विलेन की लिस्ट में इनका नाम भी ज़रूर शामिल होगा। बहरहाल, यहां हम आपको बॉलीवुड के उन विलेन से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जिन्होंने हीरो तक को भी पीछे छोड़ दिया। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











