#BestPics: कल बॉलीवुड में जो हुआ ये उसकी बेस्ट तस्वीरें हैं
बॉलीवुड में होली का एक अलग ही क्रेज़ होता है और स्टार्स एकदम नए सफेद कपड़ों में निकलकर होली खेलना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। इस साल की बॉलीवुड की होली कुछ खास ही रही। देखिए तस्वीरें।
होली का खुमार खत्म हो चुका है और बॉलीवुड भी 2 दिन होली के रंग में डूबा दिखा। लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला नज़ारा दिखा गुलज़ार साहब के घर पर।
दरअसल, सालों बाद करण - अर्जुन की मां, यानि कि राखी गुलज़ार नज़र आईं वो भी होली के रंग में रंगी हुईं और उन्हें इस तरह मस्ती में होली खेलते देख सबको मज़ा आ गया।

राखी आखिरी बार, ऐश्वर्या राय की फिल्म दिल का रिश्ता में दिखीं थीं। इसके बाद ना वो फिल्मों में दिखीं ना ही किसी और बॉलीवुड इवेंट में।
इसलिए यूं होली पर अचानक उन्हें देखकर सब चौंक गए। वैसे बाकी के बॉलीवुड स्टार्स भी होली के रंग में रंगे नज़र आए। देखिए बॉलीवुड की बेस्ट 12 होली PICS -


Click it and Unblock the Notifications