Best Gym Look Of Bollywood Actress 2022 : ये हैं साल 2022 के सबसे बेहतरीन जिम लुक्स

बॉलीवुड एक्टर्स अपनी फिल्मों के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की फीस वसूलते हैं, जिससे वह अपने परिवार के साथ लग्जूरियस जीवन बिता सके। लेकिन फिल्मों में लगातार सक्रिय रहने के लिए जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वह है फिटनेस। फिटनेस के लिए एक्टर्स जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन जिम के दौरान भी उनका स्टाइलिश अवतार दिखता है। साल 2022 में फिल्मों के साथ-साथ कई एक्टर्स अपने जिम लुक्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं।
आइए Year End recap में आपको बताते हैं 2022 के बेहतरीन जिम लुक्स :

जाह्नवी कपूर का रेड हॉट अवतार :
इस साल अक्टूबर में जाह्नवी कपूर को पैपराजी ने जिम के बाहर स्पॉट किया था। उनका वर्कआउट लुक काफी पसंद किया गया था। अपने रेड हॉट अवतार में जाह्नवी ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया था। जाह्नवी ने इस दौरान रेड कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट टॉप पहन रखा था। जाह्नवी कपूर फिटनेस लवर हैं और वह अपना घंटों समय जिम में बिताना पसंद करती हैं। अपने जिम वियर में जाह्नवी अक्सर कलरफुल शॉर्ट्स पहनना पसंद करती है।

सारा अली खान का स्पेशल क्रॉप टॉप :
सितंबर में सारा अली खान को देर रात बांद्रा में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। आमतौर पर सारा मॉर्निंग में ही जिम में नजर आती हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से सारा अली खान ने रात के समय को जिम के लिए चुना था। इस दौरान सारा ने क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स को चुना था। सारा ने स्पोर्ट्स ब्रा पर अपना ग्रे कलर का क्रॉप टॉप डाला था। इस लुक में सारा के टोन्ड एब्स और फ्लैट टमी हाईलाइट हो रहा था। लेकिन सबसे ज्यादा सारा के क्रॉप टॉप पर लिखा 'Fanta' शब्द लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। इसके साथ सारा ने स्पोर्ट्स शू पहन रखा था।

मलाइका अरोड़ा का क्यूट लुक :
मलाइका अरोड़ा आमतौर पर अपने बेबाक बयानों की वजहों से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन मलाइका सबसे ज्यादा अपने जिम लुक में लोगों का ध्यान खींचती हैं। 49 साल की उम्र में भी मलाइका का फिटनेस इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपने जिम लुक्स को शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही मलाइका जिम के बाहर स्पॉट की गयी थी। इस दौरान उन्होंने व्हाईट फिटिंग टॉप के साथ ग्रे कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रही थी। मलाइका ने पैरों में स्लीपर और धूप से बचने के लिए सिर पर कैप लगा रखा था। मलाइका जिम लुक में हो या फिर गॉर्जस लुक में, वह कॉन्फिडेंस के साथ अपने हर लुक को कैरी करना जानती हैं।

करीना कपूर खान का वर्कआउट लुक :
करीना कपूर बी टाउन की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर अपने जिम लुक्स फ्लॉन्ट करती रहती हैं। वर्कआउट से लेकर अपने डाइट तक, करीना कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। करीना खुद को फिट रखने के लिए करीना कपूर जिम में खूब पसीना बहाती हैं। जिम के दौरान करीना को रेसरबैक टी-शर्ट और स्ट्रेची ट्रैक पैंट्स पहनना ज्यादा पसंद होता है। करीना को कई बार ट्रांसपेरेंट पैंट्स में भी वर्कआउट करते देखा गया है। करीना कपूर जिम के बजाए ज्यादातर समय अपने घर पर ही वर्कआउट करती हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी का स्पोर्ट्स लुक :
मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी हाल ही में जिम के बाहर अपने हॉट स्पोर्ट्स अवतार में नजर आयी थी। जॉर्जिया अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अरबाज खान के साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे जिम लोअर में जॉर्जिया बेहद हॉट लग रही थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जॉर्जिया ने स्नीकर्स, स्मार्ट वॉच और शेड्स के साथ एक्सेसराइज किया है। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में जॉर्जिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आलिया भट्ट का फिटनेस डेडीकेशन :
आलिया भट्ट ने इस साल 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। कुछ दिनों तक आराम करने के बाद आलिया एक बार फिर से अपनी फिटनेस पर पसीना बहाने लगी हैं। हाल ही में आलिया जिम के बाहर स्पॉट की गयी। इस दौरान उनके कंधे पर एक बैग था, जिसमें वह जिम के सारे सामान कैरी कर रही थी। अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड से पहले भी आलिया का जिम डेडीकेशन लोगों को काफी आकर्षित करती थी। इस दौरान आलिया का जिम वेयर टॉक ऑफ द टाउन होता था। आलिया जिम के साथ-साथ नियमित तौर पर योग भी प्रैक्टिस करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











