सलमान के बड़े भाई संजय.. तो शाहरूख हैं कऱण के लकी चार्म
बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल पेश करने वाली कई फिल्में बनी हैं, जिनमें 'शोले' से लेकर 'रंग दे बसंती तक' शामिल है। वैसे, रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड में कुछ ऐसे फ्रेंड्स भी हैं, जिनकी दोस्ती के चर्चे आम हैं।
इनमें शाहरुख-काजोल की दोस्ती से लेकर सोनम और जैकलीन की फ्रेंडशिप हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऐसा नहीं है कि ये सिलसिला नया है गुजरे जमाने में भी दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे
[ इन तस्वीरों को देखकर अब अक्षय कुमार, सनी देओल भी शर्मा जाएं!]
तो वहीं अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती भी शोले के बाद से काफी अच्छी हो गई थी। बॉलीवुड में बेस्ट फ्रेंड की फेहरिस्त काफी लंबी है तो हमने भी सोचा की क्यों ना आपको बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड्स से मिलवाया जाए।
आखिए जरूरी तो नहीं फ्रेंडशिप डे पर हीं हम इन दोस्तों को याद करें।


Click it and Unblock the Notifications