Best Of 2021: 8 बॅालीवुड स्टार्स पर साल 2021 में गंभीर आरोप, आर्यन खान, राज कुंद्रा- कंगना रनौत ने किया टॅाप

साल 2021 भी बॉलीवुड के लिए उतना विवादित रहा है जितना बीता हुआ साल दिखाई दिया। इस साल भी ड्रग्स से लेकर भारत की आजादी भीख में मिले विवाद ने हिंदी सिनेमा को झकझोर कर रख दिया है। कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिन्हें अपने बयान और निजी गलतियों के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने के साथ कई बड़ी विवादित हेडलाइन का हिस्सा बनना हुआ है।

Aryan Khan, Kangana Ranaut

आर्यन खान ड्रग केस से लेकर, कंगना रनौत, तापसी पन्नू, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, मनोज बाजपेयी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता के लिए भी यह साल उनके लिए बुरी याद देकर गया है। साल खत्म होने से पहले और 2022 में कदम रखते हुए एक बार फिर से उन बॅालीवुड स्टार्स की कंट्रोवर्सी पर नजर डालते हैं जो कि साल 2021 में देश-विदेश के अखबारों में छाए रहे हैं।

आर्यन ख़ान का मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी में गिरफ्तारी

आर्यन ख़ान का मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी में गिरफ्तारी

आर्यन ख़ान का मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी से गिरफ्तारी ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड को भी हैरान कर दिया था। एनसीबी ने आर्यन खान पर ड्रग लेने और उसे छिपाने का आरोप लगाया। जमानत का इंतजार करते हुए आर्यन खान को 26 दिन बिताने के बाद आर्थर रोड जेल में कई रात गुजारनी पड़ी। बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए शाहरुख ने पठान की शूटिंग छोड़ दी। वकीलों की टीम के साथ 24 घंटे संपर्क साधा। आर्यन खान को जमानत मिली तो इस शर्त पर की हर सप्ताह के एक दिन एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए आना होगा। फैंस और बॉलीवुड ने आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी के खिलाफ जाकर शाहरुख खान के परिवार का साथ दिया।

कंगना रनौत भीख में मिली आजादी बयान

कंगना रनौत भीख में मिली आजादी बयान

पद्मश्री मिलने के बाद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत को भीख में आजादी मिली है। असली आज़ादी साल २०१४ में मिली। जिसे लेकर कंगना रनौत पर राजनिति पार्टियों से लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए देशद्रोही बता डाला। कंगना रनौत के पद्मश्री को वापस लेने की मांग भी की गई। कंगना ने किसानों को आतंकवादी भी बोला था। आपत्तिजनक बताना के कारण कंगना रनौत इस साल की सबसे कंट्रोवर्शियल स्टार बन गई हैं।

राज कुंद्रा पोर्न फिल्म केस

राज कुंद्रा पोर्न फिल्म केस

राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में कई दिनों तक जेल में रखा गया। शिल्पा शेट्टी का नाम भी पति के साथ इसमें घसीटा गया। शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर मॉडल के साथ गलत डील कर उनसे अपने ऐप के लिए अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा। 50 दिन से अधिक जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा को जमानत मिली। अपने पति की रिहाई के लिए शिल्पा ने वैष्णो देवी के दर्शन भी किए। शिल्पा ने काम पर वापसी की।

द फैमिली मैन 2 सीरीज विवाद

द फैमिली मैन 2 सीरीज विवाद

मनोज बाजपाई की सीरीज द फैमिली मैन 2 में दक्षिण के लोगों को आतंकवादी दिखाने के बाद इस सीरीज को एंटी तमिल बताया गया। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। ट्रेलर रिलीज के बाद इस सीरीज का जमकर विरोध हुआ। सीरीज से इस हिस्से को हटाने की भी मांग की गई थी। द फैमिली मैन 2 में एक्ट्रेस सामंथा को आतंकवादी दिखाया गया है।तमिलनाडु की सरकार ने भी इसका विरोध किया।

तापसी पन्नू आईटी छापा

तापसी पन्नू आईटी छापा

तापसी पन्नू के साथ अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर आईटी का छापा मारा गया। टैक्स चोरी का आरोप इन सभी स्टार्स पर लगाया गया।तापसी के घर पर भी छापा मारी की गई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिया बताया कि इस छापे में उनसे किन चीजों पर पूछताछ की गई हैं। आरोप फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी का था। तापसी पन्नू से 25 करोड़ को लेकर सवाल पूछा गया।

मुनमुन दत्ता के लिए गिरफ्तारी की मांग

मुनमुन दत्ता के लिए गिरफ्तारी की मांग

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो के जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग की गई। मामला इतना बिगड़ गया कि मुनमुन दत्ता को माफी मांगनी पड़ी। तारक शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर के साथ अफेयर की खबरों पर भी मुनमुन दत्ता का नाम घसीटा गया। एक्ट्रेस इसके लिए ओपन लेटर लिख सभी को कड़ी फटकार लगाई।

अनन्या पांडे का ड्रग केस में नाम

अनन्या पांडे का ड्रग केस में नाम

आर्यन खान ड्रग केस की जांच के दौरान एनसीबी ने अनन्या पांडे का भी नाम सामने लाया। अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की। ऐसे में अनन्या पांडे का भी नाम ड्रग केस में आना फैंस के लिए चौंकाने वाला था। अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन भेजा।

कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 से बाहर

कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 से बाहर

दोस्ताना 2 की काफी शूटिंग करने के बाद करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कार्तिक आर्यन पर अनप्रोफेशन व्यवहार करने की कई खबर सामने आयी है। एक्टर की डेट को लेकर काफी विवाद हो रहा था। हालांकि इस पर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी कि क्यों कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर किया गया या फिर वह खुद इस फिल्म से अलग हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X