Best Debuts Of 2022: इस साल इन न्यू कमर्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू, देखिए पूरी लिस्ट

साल 2022 बस जाने वाला है और जाने से पहले वो कुछ ऐसी यादें छोड़कर जा रहा है जो कि हमेशा याद आएंगी। इस साल बॉलीवुड में भी कुछ ऐसा हुआ जो कि चर्चा में रहा है। कई शानदार सितारों की फिल्में आईं और छा गई, कुछ को फ्लॉप्स का मुंह देखना पड़ा। लेकिन इस दौरान कुछ चेहरे ऐसे भी सामने आए जिन्होने बताया कि वो आने वाले समय में अपने काम से फिल्मों में अपनी छाप छोड़ेंगे।
आज हम बात करेंगे उन टैलेंट्स के बारे में जो कि पहली बार हिंदी फिल्मों का हिस्सा बने और लोगों ने उनको काफी प्यार दिया। साल 2022 में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और लोगों के द्वारा सराहे गए।
हालांकि इन सितारों ने फिल्म में दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था लेकिन अपनी पहचान भी बताते हुए नजर आए। ऐसी ही एक लिस्ट आज हम आपको सामने लेकर आए हैं। फिलहाल आप लिस्ट पर डालिए एक नजर...

मानुषी छिल्लर
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म चली नहीं और उनको लेकर अभी तक अगली फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है।

शालिनी पांडे
फिल्म जयेशभाई जोरदार में अपने दमदार अभिनय से सबको चौकाने वाली शालिनी पांडे खबरों में रहीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह जैसा दिग्गज कलाकार था। फिर भी उनके काम कम देखकर ये नहीं लग रहा था कि ये उनकी पहली फिल्म है।

धैर्य करवा
अभिनेता धैर्य करवा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म गहराइयां से की थी। इस फिल्म में उन्होने दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अभिनय किया। हालांकि अनन्या पांडे भी फिल्म का हिस्सा थीँ।

रश्मिका मंदाना
साउथ की दमदार अदाकारा रश्मिका मंदाना इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करतीं दिखीं। उन्होने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय में काम किया था। उनका काम सभी को पसंद आया था।

नागा चैतन्य
अभिनेता नागा चैतन्य ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ दिखे थे और उनको पसंद किया गया था।

विजय देवरकोंडा
फिल्म लाइगर से अपने बॉलीवुड करियर में विजय देवरकोंडा ने शुरुआत की लेकिन फिल्म काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई। उनके अपोजिट इस फिल्म में अनन्या पांडे नजर आईं थीं।

शांतनु महेश्वरी
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आए अभिनेता शांतनु महेश्वरी ने एक अलग छाप छोड़ी थी। आलिया भट्ट के साथ उन्होने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications











