#12YearsAgo: सलमान का शादी सवाल...ऐश विलेन...शाहरूख ने संभाली गाड़ी!
शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म और फराह खान के डेब्यू को 12 साल हो गए। बात हो रही है मैं हूं ना कि और ट्विटर पर शाहरूख खान को इस कामयाबी के लिए मिल रही है फैन्स की बधाई।
बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर, फराह खान ने इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखा और एक टिपिकल मसाला फिल्म से बॉलीवुड को हिला दिया। सुष्मिता सेन और शाहरूख खान एक साथ इतने अच्छे भी लग सकते हैं ये किसी ने नहीं सोचा था।
[शाहरूख - प्रीती सबने चुनी थी सलमान की दोस्ती - ऐश]
फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय थीं लेकिन सलमान का चलते चलते के सेट पर हंगामा करने के बाद, शाहरूख खान ऐश्वर्या राय से दूर और सलमान के करीब रहना चाहते थे। तो बस फिल्म से ऐश को टाटा कह दिया गया और सुष्मिता सेन की एंट्री हो गई।
फिल्म सुपरहिट थी, सुष्मिता सेन की साड़ियों ने कमाल कर दिया और बॉलीवुड को ंमिली सेक्सी टीचर तो वहीं फिल्म में पहले थे ऋतिक रोशन जिन्होंने आखिरी मिनट पर फिल्म छोड़कर अपने साले साहब ज़ाएद खान को दे दी।
जानिए 12 साल पहले 2004 में पूरा बॉलीवुड कर क्या रहा था -


Click it and Unblock the Notifications











