बायोपिक फिल्में...कुछ भी हुआ miss..तो गई फिल्म पानी में!
सरबजीत आज रीलिज हो गई। फिल्म को फिलहाल पहले दिन तो मिला जुला रिस्पांस मिला।फिल्म सरबजीत सिंह पर बनी बायोपिक है जो गलती से नशे में पाकिस्तान सीमा में घुस गए थे और पाकिस्तान में उन्हें लाहोर, कराची में हुए बम धमाकों का आरोपी बना दिया गया।
बायोपिक फिल्म बनाना आसान नहीं होता।किसी की जिंदगी पर बायोपिक बनाने का मतलब होता है सबसे बड़ा रिस्क लेना।इसिलए साल में दो-तीन बायोपिक फिल्म से ज्यादा नहीं वो भी मुश्किल से।बायोपिक बनाने का मतलब है फिल्म में पूरा रिर्सच और अगर कुछ भी छुटा तो पूरी फिल्म, मेहनत पैसा सब पानी में चला जाता है।
[#Sarbjit - फिल्म नहीं असल कहानी..कैसे एक गलती ने पलटी पूरी जिंदगी!]
वो कहते हैं ना क्रिकेट में कैच छुटा तो मतलब मैच छुटा कुछ ऐसा ही हाल बायोपिक का भी होता है।अब पिछले ही हफ्ते अजहर भी आयी थी जो अजहरउद्दीन की जिंदगी पर बनी फिल्म थी तो इसी साल फरवरी में नीरजा भी आई थी जो फ्लाइट अटेंडेंट नीरजी भनोट पर बनी थी जिन्होने प्लेन हाईजैक में 256 लोगों की जान बचाई थी।
बॉलीवुड में कई बायोपिक फिल्में बनी लेकिन कुछ को तो दर्शकों ने और क्रिटिक्स ने खूब सराहा तो कुछ को नहीं।आगे की स्लाइड्स पर देखिए बॉलीवुड की बेस्ट बायोपिक फिल्में जो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications