पहले हिट, फिर सुपरहिट और अब ट्रेलर से ही BLOCKBUSTER!
राजकुमार राव का ओमेर्टा ट्रेलर आज ही रिलीज़ हुआ है और लोगों को अच्छा खासा पसंद आ रहा है। इससे एक बात तो तय है कि लोगों का स्वाद बदल रहा है और नया सिनेमा उन्हें बहुत रास आ रहा है।
लेकिन खुशखबरी की बात ये है कि राजकुमार राव की पिछली फिल्म न्यूटन ने अच्छी खासी कमाई की और सुपरहिट की श्रेणी में भी आ गई। फिल्म ने अपना बजट तो निकाला ही लेकिन भीड़ भी खींची।

ऐसे में माना जा रहा है कि ओमेर्टा के लिए बॉक्स ऑफिस का रिस्पॉन्स भी अच्छा साबित हो सकता है। वैसे भी फिल्म में राजकुमार राव एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं। यानि कि फिल्म में वो एंटी हीरो हैं।
और बॉक्स ऑफिस के पास सुबूत है कि जब भी कोई स्टार एंटी हीरो की भूमिका में आया है, दर्शकों ने उसे सराहा भी है और बॉक्स ऑफिस ने उसे हाथों हाथ लिया है।
बॉलीवुड को भी एंटी हीरो फिल्में बनाना काफी पसंद है। इंडस्ट्री में हमेशा उनकी कहानी कहने की ललक देखी है जिन्हें हम गंदा आदमी कह देते हैं। लेकिन बॉलीवुड को उस गंदे आदमी को वैसे ही दिखाने में मज़ा आता है।
उम्मीद है कि राजकुमार राव की ओमेर्टा के साथ भी ऐसा ही कुछ हो। यहां देखिए सबसे ज़्यादा कमाने वाली एंटी हीरो फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
