गली बॉय को मिला अमूल का शानदार सलाम, देखिए वायरल हो रहा ये कार्टून पोस्टर
अमूल के दुग्ध उत्पाद लोगों के फेवरिट हैं लेकिन इसी के साथ लोगों को बेहद पसंद हैं अमूल के कार्टून पोस्टर। हर ताज़े मुद्दे पर अमूल बड़ी बेबाकी से अपनी राय, अपने पोस्टर के ज़रिए पेश करता है। वहीं इसी के साथ अमूल, कुछ बेहतरीन फिल्मों को भी अपने कार्टून पोस्टर के ज़रिए सलामी ठोंकता है। और इस बार ये सलामी आई है गली बॉय के हिस्से।
अमूल के ताज़ा पोस्टर पर अमूल गर्ल के साथ रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी के कार्टून दिखाई दे रहे हैं। एमसी शेर और गली बॉय मुराद, दोनों ही अमूल गर्ल के साथ ब्रेड और अमूल मक्खन का आनंद लेते दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर का टाईटल है - अपना टाईम है - खाएगा, जो कि फिल्म की टैगलाइन अपना टाइम आएगा से प्रेरित है।

वहीं पोस्टर की टैगलाइन पर भी हर बार की तरह शब्दों से खेला गया है। पोस्टर के अंत में लिखा है - Whats inside the rapper. यहां अंग्रेज़ी शब्द Wrapper को Rapper से बदल दिया गया है। अमूल के पोस्टर में शब्दों का ये खेल फैन्स को हमेशा से पसंद आता है।
वहीं अमूल गर्ल तो सबकी फेवरिट है ही। तो आप भी एक और बार ब्रेड - मक्खन खाते हुए, गली बॉय देख ही डालिए। देखिए अमूल के कुछ शानदार बॉलीवुड ट्रिब्यूट -


Click it and Unblock the Notifications











