अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिगरेट लेने गया लिव-इन पार्टनर, लौटा तो लटका मिला शव

Pallabi Dey

पश्चिम बंगाल के कोलकाता की बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लबी डे की मौत हो चुकी है और आपको बता दें कि उनका शव उन्हीं के अपार्टमेंट से 15 मई 2022 को लटका हुआ मिला. 21 साल की अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया. बता दें कि एक्ट्रेस अपने लिव-इन पार्टनर के साथ में किराए पर अपार्टमेंट लेकर रह रही थी.

पल्लबी डे ने आत्महत्या से एक महीना पहले लिया था घर

कुछ खबरों की मानें तो पल्लबी डे ने आत्महत्या करने से एक महीने पहले ही किराए पर कोलकाता के घर से इलाके में अपार्टमेंट लिया था. इस बात की जानकारी तब मिली जब उनके दोस्त शग्निक चक्रवर्ती ने अपार्टमेंट में एक्ट्रेस का शव लटका हुआ देखा. वह घबराकर अपार्टमेंट के केयरटेकर को बताने गए. जिसके बाद में मौके पर पहुंचे बिल्डिंग के केयरटेकर ने शव को दूसरे लोगों की सहायता से नीचे उतारा और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. शग्निक चक्रवर्ती उनके लिव-इन पार्टनर थे.

पुलिस ने एक्ट्रेस के पार्टनर से किए थे सवाल

जिसके बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला लग रहा रहा. इस पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यहां तक कि पल्लबी डे के लिव इन पार्टनर शग्निक चक्रवर्ती सेबी पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस को उन्होंने बताया कि वह रविवार की सुबह सिगरेट लेने के लिए जब बाहर गए तो सब कुछ सही था. लेकिन जब वह वापस लौटे तो एक्ट्रेस पंखे से लटकी हुई मिली.

पल्लबी डे का वर्कफ्रंट

बता दें कि पल्लबी डे 21 साल की अभिनेत्री थीं जिन्होंने 'आम्ही सिराजेर बेगम', 'कुंजा छाया', 'रेशम झापी' और हाल ही में 'मोन माने ना' जैसे कई सारे हिट बंगाली सीरियस में लीड रोल निभाया था. इसी वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गई थी और दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा था.

Read more about: pallabi dey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X