..................... Bengali actress sandipta sen shared her wedding pictures and wears beautiful pink saree with gold jewellery - Hindi Filmibeat

एक और एक्ट्रेस की उठी डोली, खूबसूरत साड़ी के साथ भारी-भरकम गहने पहन बनी दुल्हन

sandipta sen

बंगाली अभिनेत्री संदीप्ता सेन अपने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सौम्या मुखर्जी के साथ में शादी रचाई। दोनों ने 7 दिसंबर 2023 को बंगाली रीति रिवाज के साथ में सात फेरे लिए। लेकिन अब उनकी शादी की फोटोस जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और आपको बता दें कि दोनों की 2 दिसंबर 2023 को सगाई हुई थी।

हाल ही में संदीप्ता ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

8 दिसंबर को संदीप्ता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सौम्या मुखर्जी के साथ में अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में सौम्या को संदीप्ता की मांग में सिंदूर भरते हुए देखा जा रहा है। तो वही एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 'हाल ही में हुई शादी।'

बंगाली दुल्हन बने बेहद खूबसूरत लग रहीं संदीप्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संदीप्ता एक बंगाली दुल्हन के तौर पर नजर आ रही है और उन्होंने बेहद ही खूबसूरत पिंक कलर की रेशमी साड़ी भी पहनी हुई है। जिस पर गोल्डन थ्रेड वर्क हो रखा है। उन्होंने साड़ी की मैचिंग का ही ब्लाउज पहना हुआ है और बूटी वर्क नेट दुपट्टे के साथ में उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। वह बंगाली दुल्हन बने काफी खूबसूरत लग रही है।

संदीप्ता सेन और सौम्या मुख़र्जी का करियर

अगर हम संदीप्ता और उनके पति सौम्या मुखर्जी के करियर की बात करें तो आपको बता दें की एक्ट्रेस को टीवी सीरियल दुर्गा से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई। उन्होंने यही से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में कई सारे और सीरियल्स में भी काम किया। तू वहीं दूसरी तरफ सौम्या एक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म hoichoi के सीईओ बताए जाते हैं।

Read more about: sandipta sen features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X