सुर्ख बनारसी साड़ी और सोने के जेवरों से लदी दुल्हनियां... मशहूर एक्टर ले कर पहुंचा इसके दरवाजे बारात

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन में अक्सर देखने को मिलता है कि सेलिब्रिटीज की शादी की तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आती है। हाल ही में मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन अब बंगाली अभिनेता सौरव दास ने भी शादी रचा ली है।
कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
दरअसल आपको बता दें कि अभिनेता सौरव दास ने दर्शना बनिक के साथ में शादी रचाई है। दरअसल दोनों ने 15 दिसंबर साल 2023 को एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी रखी और यहीं पर उन्होंने 7 फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया और अपने फैंस के साथ में गुड न्यूज़ भी साझा की।
बंगाली रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौरव दास और दर्शना बनिक ने पारंपरिक बंगाली रीति रिवाज के साथ में अपनी शादी पूरी की। न्यूली मैरिड कपल ने एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर इस पल का आनंद लिया और तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों खुलकर कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए।
सौरव दास की दुल्हनिया ने पहनी खूबसूरत बनारसी साड़ी
सौरव दास की दुल्हनिया दर्शना बनिक का बंगाली दुल्हन का लुक काफी ज्यादा जच रहा है और उन्होंने इस दौरान रेड कलर की बनारसी साड़ी भी पहनी हुई थी। साड़ी के साथ उन्होंने एक मैचिंग ब्लाउज और एक शीयर रेड दुपट्टे के साथ में इस लुक को स्टाइल किया हुआ था। इसमें पूरे बॉर्डर पर छोटे क्रिस्टल स्टोन भी मौजूद थे। इतना ही नहीं इस पर गोल्डन नेकलेस और झुमके के अलावा एक मांग टीका, एकनाथ और एक कमरबंद और चूड़ियां भी उन्होंने पहनी हुई थी।
सौरव दास का दूल्हे राजा वाला लुक
अगर हम दूल्हे राजा यानी कि सौरव दास के लुक के बारे में बात करें तो उन्होंने शादी के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। इतना ही नहीं सौरभ दास ने इस लुक को धोती और रेड कलर के शॉल के साथ में स्टाइल किया हुआ था। दर्शना बनिक और सौरभ दास के करियर के बारे में बात करें तो दोनों ने मोंटू पायलट, हुलोर, ब्रेकअप स्टोरी और ब्लैक जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications

















